पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रामआशीष राय के रूप में हुई हैं. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ हैं.
जानकारी के अनुसार, मृतक और उसके पड़ोसी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण मंगलवार देर शाम आरोपियों ने रामआशीष राय को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने पड़ोसी पर ही हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि पुरानी दुश्मनी के कारण यह वारदात की गई हैं. सूचना मिलते ही कोपा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
यह भी पढ़े: वैशाली में बड़ा खुलासा, नकली बीज व खाद बड़े पैमाने में बरामद, कारोबारी गिरफ्तार