सहरसा के पत्तरघट में बवाल, बंधक ऑटो चालक को छुड़ाने गई पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत चार घायल

सहरसा के पत्तरघट में बवाल, बंधक ऑटो चालक को छुड़ाने गई पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत चार घायल

सहरसा के पत्तरघट में बवाल बंधक ऑटो चालक को छुड़ाने गई पुलिस पर हमला थानाध्यक्ष समेत चार घायल

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के पत्तरघट थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बंधक बनाए गए एक ऑटो चालक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना बिंदटोली के पास की बताई जा रही है, जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई.

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान ऑटो चालक अरविन्द्र कुमार की ऑटो से टेंट में गीत गाने वाली एक महिला को ठोकर लग गई थी. इस हादसे में कुछ महिलाएं घायल हो गई थीं. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने ऑटो चालक को पकड़कर बंधक बना लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम रविवार को बंधक बनाए गए ऑटो चालक को मुक्त कराने पहुंची. इसी दौरान हालात बिगड़ गए और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में थानाध्यक्ष समेत तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीपीओ आलोक कुमार और एसडीएम श्रेयांश तिवारी पहुंचे और स्थिति को शांत कराया. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे इलाके पर कड़ी नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त