शेरघाटी में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, नगर परिषद के सुपरवाइजर और मजदूरों के साथ मारपीट

By : News11 Bharat
शेरघाटी में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, नगर परिषद के सुपरवाइजर और मजदूरों के साथ मारपीट

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क: शेरघाटी शहर के नई बाजार ओवरब्रिज के समीप शनिवार  की अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और नगर परिषद कर्मियों के बीच जमकर बवाल हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने नगर परिषद के सुपरवाइजर समेत दिहाड़ी मजदूरों के साथ मारपीट कर दी .प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह  करीब छह बजे नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नई बाजार ओवरब्रिज के पास पहुंची थी. नगर परिषद की ओर से गाड़ी लगाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा था. इसी दौरान कुछ दुकानदार मौके पर पहुंचे और अभियान का विरोध करने लगे. पहले हंगामा और नोकझोंक हुई, इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया.

दुकानदारों की ओर से नगर परिषद के सुपरवाइजर चंदन कुमार तथा दिहाड़ी मजदूर अमित कुमार और अजय कुमार के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई. घायल मजदूर अजय कुमार ने बताया कि हमलोग अतिक्रमण हटाकर उसे ट्रैक्टर पर लोड कर रहे थे, तभी दुकानदार अचानक आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उन लोगों ने हमला कर दिया, जिससे सुपरवाइजर समेत तीनों कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शिनी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और दिहाड़ी मजदूरों के साथ मारपीट किए जाने के कारणों की जांच की बात कही.

इधर घटना से आक्रोशित नगर परिषद के मजदूरों ने शेरघाटी थाना का करीब दो घंटे तक घेराव कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मजदूरों का कहना था कि अतिक्रमण हटाना नगर परिषद का नियमित कार्य है, इसके बावजूद उन पर हमला किया गया, जो निंदनीय है.

कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शिनी स्वयं शेरघाटी थाना पहुंचीं और थानाध्यक्ष मोहन कुमार से मुलाकात कर मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है. अब देखना यह है कि शेरघाटी थाना इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर मामला आपसी समझौते में ही शांत कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: बेतिया: सुप्रिया रोड पर शराब लदी स्विफ्ट की भीषण टक्कर, 26 पेटी बीयर बरामद, चालक फरार

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।