न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) में डीजीएम (प्रोजेक्ट) के पद पर कार्यरत पंकज कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मामला दर्ज किया है. निगरानी इकाई ने पंकज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया है.
जांच एजेंसी के अनुसार, पंकज कुमार ने बिहार सरकार में लोक सेवक के रूप में करीब 11 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है. मामला दर्ज होने के बाद निगरानी विभाग ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान संपत्ति से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़े: गैस सिलेंडर की किल्लत पर रोहिणी आचार्य का तंज, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट