नवादा रजौली में बस चालक और कंडक्टर पर जानलेवा हमला, पुलिस की निष्क्रियता से बढ़ा स्थानीय आक्रोश

नवादा रजौली में बस चालक और कंडक्टर पर जानलेवा हमला, पुलिस की निष्क्रियता से बढ़ा स्थानीय आक्रोश

नवादा रजौली में बस चालक और कंडक्टर पर जानलेवा हमला पुलिस की निष्क्रियता से बढ़ा स्थानीय आक्रोश

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा जिले के रजौली में शनिवार को बदमाशों ने एक बस के चालक और कंडक्टर पर जानलेवा हमला किया/ यह घटना तरवां से कोलकाता जा रही रंजीत राज बस के साथ हुई, जिसमें चालक सुजीत यादव और कंडक्टर को निशाना बनाया गया. स्थानीय लोगों में रजौली पुलिस की कार्रवाई न होने को लेकर भारी आक्रोश है.

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने बीच सड़क पर ही बस को रोककर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की. पीड़ितों ने बताया कि उन्हें हमले का कारण नहीं पता. इस घटना को रजौली पुलिस को खुली चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बदमाशों में पुलिस का कोई भय नहीं दिखा.

घटना के बाद से रजौली पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही घटनास्थल की जांच की है. पुलिस की निष्क्रियता से नाराज बस चालक सुजीत यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और रजौली पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है. स्थानीय लोगों और पीड़ित चालक का आरोप है कि पुलिस केवल आवेदन के आधार पर जांच करती है, जबकि मौके पर जाकर गहन पड़ताल करने से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सकती है. उनका मानना है कि पुलिस की इस ढिलाई के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है.

यह भी पढ़े: अफेयर में युवक की हत्या, सिर धड़ से अलग.. घर से 50 किलोमीटर दूर प्रेमी की मिली लाश
 
संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त