कोसी नदी में नाव हादसा, कई लोग लापता : मूंग तोड़ने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव प...

कोसी नदी में नाव हादसा, कई लोग लापता : मूंग तोड़ने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सुपौल जिले में कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। बनेनिया घाट से दर्जनों ग्रामीण नाव पर सवार होकर नदी पार स्थित पलार क्षेत्र में मूंग तोड़ने जा रहे थे। तभी नाव पलटने से कई कई लोग नदी में बह गए।

कोसी नदी में नाव हादसा कई लोग लापता  मूंग तोड़ने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव पलटी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोसी नदी में नाव हादसा, कई लोग लापता |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बनेनिया घाट से दर्जनों ग्रामीण नाव पर सवार होकर नदी पार स्थित पलार क्षेत्र में मूंग तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान कोसी नदी में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग नदी में बह गए।

नाव पर क्षमता से अधिक लोग थे सवार

प्रत्यक्षदर्शियों और बचाई गई महिलाओं ने बताया कि नाव पर उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नदी के बीच पहुंचने के बाद अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और नदी में डूब रहे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

लोगों की संख्या का पता लगा रहा प्रशासन 

हालांकि नाव पर कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। प्रशासन भी यात्रियों की वास्तविक संख्या का पता लगाने में जुटा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही सरायगढ़-भपटियाही अंचल प्रशासन सक्रिय हो गया। अंचलाधिकारी (सीओ), भपटियाही थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे तथा अन्य अधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

स्थानीय गोताखोरों और राहत टीम की ली गई मदद

नदी से सुरक्षित निकाले गए लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय गोताखोरों और राहत टीमों की भी मदद ली जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

फिलहाल हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर नाव पर अधिक लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और लापता लोगों का पता लगाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

संबंधित सामग्री

पत्नी की मौत का गम और सिर पर भारी कर्ज: सासाराम में पैक्स सचिव ने किया सुसाइड

बिहार

पत्नी की मौत का गम और सिर पर भारी कर्ज: सासाराम में पैक्स सचिव ने किया सुसाइड

सासाराम के कोनकी पैक्स सचिव सरोज कुमार सिंह ने कर्ज और पत्नी के निधन से उपजे मानसिक तनाव के कारण कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली. इलाज के दौरान नारायण मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई.

टेंडर घोटाले में अब तक 5 गिरफ्तार, रिशु श्री के बाद लपेटे में आए बिहार के ये अधिकारी, जानिए इस सिंडिकेट के बारे सब कुछ

बिहार

टेंडर घोटाले में अब तक 5 गिरफ्तार, रिशु श्री के बाद लपेटे में आए बिहार के ये अधिकारी, जानिए इस सिंडिकेट के बारे सब कुछ

बिहार टेंडर घोटाले में SVU ने पूर्व संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी और दो इंजीनियरों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 11.53 करोड़ मिले थे. मामले में आरोपी IAS संजीव हंस गिरफ्तारी के डर से फरार हैं.

नए रूप में निखरेगा सिल्क सिटी भागलपुर, 24 चौकों की बदलेगी सूरत

बिहार

नए रूप में निखरेगा सिल्क सिटी भागलपुर, 24 चौकों की बदलेगी सूरत

भागलपुर शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम ने 'सौंदर्यता दल' का गठन किया है। यह टीम 24 प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, साफ-सफाई और हरियाली का काम करेगा।

पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

बिहार

पटना में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड, परिवार वालों के बाहर जाते ही फंदे से झूला

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित कन्हैया नगर में एक इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धीरज शर्मा (26) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Bihar News: कोसी नदी में पलटी नाव, चार किसान लापता; बच्चे भी शामिल

बिहार

Bihar News: कोसी नदी में पलटी नाव, चार किसान लापता; बच्चे भी शामिल

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार किसान लापता हो गए, जबकि सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।