अवैध ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग, दो दिनों में ...

अवैध ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग, दो दिनों में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 की हुई मौत

अवैध ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग दो दिनों में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 की हुई मौत

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत 

गया जी/डेस्क:  शहर में इन दिनों तेज गति से चल रहे ट्रैक्टर से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसे लेकर भाजपा नेताओं ने अवैध रूप से ट्रैक्टर चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इसे लेकर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि विगत कई दिनों से लगातार ट्रैक्टर की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है. विगत रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ के समीप दो छात्रों की मौत हो गई. वहीं विगत मंगलवार को छोटकी नवादा मोहल्ले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों में भी कई लोगों की जान चली गई है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर ट्रैक्टर चलाने वाले वैसे बच्चे हैं,जिनकी उम्र काफी कम है, जो तेज गति से ट्रैक्टर को चलाते हैं. इसके अलावा जो खनन माफिया है, वह ट्रैक्टर से ढुलाई का काम करवाते हैं, जिस कारण तेज गति होने से दुर्घटना हो जा रही है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से मांग किया है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कारवाई की जाए, ताकि आमजन भय मुक्त वातावरण में सड़कों पर निकल सके. लगातार सड़क दुर्घटना होने से लोगों के मन में डर बैठ गया है, जिस कारण लोग सड़कों पर निकलना कम कर दिए हैं.

मांग करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता. संतोष ठाकुर, बबलू गुप्ता, मंटू कुमार आदि लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा के केले के बगीचे में मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या कीआशंका

संबंधित सामग्री

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

झारखंड

ईद व रामनवमी को लेकर देवरी थाने में शांति समिति की बैठक, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

झारखंड

लेस्लीगंज के डबरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ससुराल आए युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

झारखंड

विधायक नवीन जायसवाल की बेटी की शादी में शामिल होकर राज्यपाल ने नवदम्पती को दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

झारखंड

Breaking: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से जुड़े मारपीट मामले में MP/MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला 25 मार्च को

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष

झारखंड

चैती छठ को लेकर तैयारियां तेज, व्रतियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : नपं अध्यक्ष