दिल्ली: बिहार चुनाव में जीत के बाद जेपी नड्डा के आवास पर BJP की बड़ी बैठक 

By : Admin
दिल्ली: बिहार चुनाव में जीत के बाद जेपी नड्डा के आवास पर BJP की बड़ी बैठक 

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में हालिया चुनावों में पार्टी की जीत के बाद भाजपा ने दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं की बैठक बुलायी हैं. यह सम्मेलन आज शाम 6 बजे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित होगा. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री, राज्य अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य प्रदेश नेताओं के साथ-साथ उन प्रवासियों को भी आमंत्रित किया गया है जिन्होंने बिहार चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

बैठक का उद्देश्य न सिर्फ चुनावी जीत की सफलता पर आभार व्यक्त करना है, बल्कि उन सभी का धन्यवाद करना भी है जिन्होंने पार्टी को जीत दिलाने में योगदान दिया. इसके अलावा इस अवसर पर एक गेट-टुगेदर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी शामिल नेता और कार्यकर्ता मिलकर जश्न मनाएंगे. दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर इस बैठक को लेकर प्रशासन एवं पार्टी संगठन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड हाई कोर्ट का कड़ा आदेश, अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बिकेगा कफ सीरप 
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.