सुपौल में किराना गोदाम से 5 लाख के बिस्कुट चोरी, वारदात से व्यवसायियों में आक्रोश

By : News11 Bharat
सुपौल में किराना गोदाम से 5 लाख के बिस्कुट चोरी, वारदात से व्यवसायियों में आक्रोश

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार के रामनगर रोड स्थित लक्ष्मण गुप्ता के गुप्ता किराना स्टोर के गोदाम में गुरुवार की सुबह बड़ी चोरी की घटना सामने आई. चोरों ने गोदाम के पीछे लगी चदरा की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और लगभग चार से पांच लाख रुपये मूल्य के बिस्कुट चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

गोदाम से जुड़े अभिनंदन गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि गोदाम के पीछे चदरा की दीवार कटी हुई है. सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चदरा को नट खोलकर उखाड़ दिया गया है. अंदर जाने पर पता चला कि गोदाम में रखा बिस्किट का बड़ा स्टॉक गायब है. इसके बाद पूरे स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें करीब चार से पांच लाख रुपये के बिस्कुट चोरी होने की पुष्टि हुई.

घटना की सूचना तुरंत राघोपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया. चोरी के तरीके को देखते हुए पुलिस इसे सुनियोजित वारदात मान रही है. जिस तरह से चोरों ने चदरा काटकर नट खोलते हुए गोदाम में प्रवेश किया, उससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों को गोदाम की संरचना और अंदर रखे सामान की पूरी जानकारी थी.

मौके पर पहुंचे राघोपुर थाना के एसआई अंजय कुमार ने गोदाम मालिक को निर्देश दिया कि वे पूरे स्टॉक का विस्तृत मिलान कर चोरी गए सामान की सूची तैयार करें और थाने में लिखित आवेदन दें. उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद सिमराही बाजार के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है. व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन रात्रि गश्त में लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. वहीं, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़े: शेरघाटी में मजदूर का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
 

संबंधित सामग्री

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.