भागलपुर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, आम बजट को बताया विकासोन्मुख

भागलपुर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, आम बजट को बताया विकासोन्मुख

भागलपुर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव आम बजट को बताया विकासोन्मुख

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव भागलपुर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान शहर के एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना.

बजट प्रसारण के बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट के माध्यम से देश को कई बड़ी सौगातें दी हैं. बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित किए जाने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

कृषि मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में कई शहरों में नए रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा जिससे यातायात व्यवस्था मजबूत होगी. इसके साथ ही देसी कपड़ों को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल कंपनियों को विशेष सहायता दी जाएगी जिससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी.

उन्होंने कहा कि बिहार का बजट भी जल्द पेश किया जाएगा और वह पूरी तरह सकारात्मक होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और केंद्र सरकार बिहार को हर संभव सहयोग दे रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने उम्मीद जताई कि बिहार के आगामी बजट में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे जिससे राज्य का कृषि क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा.

यह भी पढ़ें: माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आई महिला की सड़क हादसे में मौत, ई-रिक्शा चालक फरार

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त