Bihar Weather : बिहार में बहुत जल्द एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार का मौसम

Bihar Weather : बिहार में बहुत जल्द एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले 24 घंटे में मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है।

bihar weather  बिहार में बहुत जल्द एक्टिव होगा मानसून कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में अगले 24 घंटे में मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना समेत राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। लखीसराय के लिए रेड अलर्ट, जबकि पटना समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में बादल छाए रह सकते हैं।

28 जून तक रुक रुक कर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। उत्तर बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र में कई जगह मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण बिहार में भी तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट है। बारिश के बाद 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

पटना का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बक्सर और कैमूर 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे अधिक गर्म रहे। नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, लखीसराय, बेतिया और कैमूर में बारिश हुई है। कई जिलों में बादल छाए रहे।

बिहार में कब से एक्टिव हो सकता है मानसून?

मौसम विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, 24 से 26 जून के बीच बिहार में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, 27 और 28 जून तक मानसून के और अधिक सक्रिय होने के संकेत हैं। इस अवधि में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी और व्यापक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

हाजीपुर की रिश्वतखोर दारोगा पूनम कुमारी को विशेष निगरानी न्यायालय ने दिया दोषी करार, तीन वर्ष के कारावास की सजा 

बिहार

हाजीपुर की रिश्वतखोर दारोगा पूनम कुमारी को विशेष निगरानी न्यायालय ने दिया दोषी करार, तीन वर्ष के कारावास की सजा 

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत हाजीपुर की रिश्वतखोर दारोगा पूनम कुमारी को विशेष निगरानी न्यायालय, पटना ने दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है.

राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी के इंजन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, चलती ट्रेन से कूदे यात्री

बिहार

राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी के इंजन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, चलती ट्रेन से कूदे यात्री

पटना से सहरसा जा रही 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से मंगलवार को धुआं निकलने लगा। जिस कारण ट्रेन परिचालन 36 मिनट तक प्रभावित रहा।

जब अचानक पीएमसीएच पहुंचे निशांत कुमार, अस्पताल के प्रिंसिपल ने...

बिहार

जब अचानक पीएमसीएच पहुंचे निशांत कुमार, अस्पताल के प्रिंसिपल ने...

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को अचानक पीएमसीएच के चेस्ट वार्ड में पहुंचे। इस मौके पर प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।

बिहार से इस शहर के बीच चलेगी अमृत भारत ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगी सेवा और टाइम टेबल

बिहार

बिहार से इस शहर के बीच चलेगी अमृत भारत ट्रेन, जानिए कब से शुरू होगी सेवा और टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे 27 जून से दानापुर और पुणे के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, कोचिंग सेंटर को लेकर खान सर को 10 दिनों का अल्टीमेटम

बिहार

अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, कोचिंग सेंटर को लेकर खान सर को 10 दिनों का अल्टीमेटम

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज को फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। सुरक्षा मानकों के अनुसार सुधार नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।