न्यूज11 भारत
मुंगेर/डेस्क: तीन लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने अवैध हथियार और गोलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. उसने बिहार एसटीएफ और पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर के समक्ष सरेंडर किया. सुरेश कोड़ा पर विभिन्न जिलों में 60 से अधिक नक्सली घटनाओं में संलिप्तता के मामले दर्ज थे. वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
ये भी पढ़ें- साइबर स्लेवरी कांड में CID साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार