न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है, जिसमें कुल 17 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई. बैठक में प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट के फैसलों के अनुसार अब जिलों में होने वाली समीक्षा बैठकों में सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे, जिससे जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा.
इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया गया है. इस फैसले को सड़क हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. वहीं, नगर परिषदों में स्थायी सशक्त समिति के गठन और उससे जुड़े प्रावधानों को लेकर भी कैबिनेट ने अहम निर्णय लिया है, जिससे शहरी निकायों के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.
ये भी पढ़ें- नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026: मेयर के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न, 08 अभ्यर्थियों ने वापस लिये नाम
Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट बैठक संपन्न, 17 एजेंडों पर लगी मुहर
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.