बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 शुरू, 1762 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित

By : Ark Sahuliyar
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 शुरू, 1762 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन आज 02 फरवरी 2026 से पूरे राज्य में शुरू हो गया है. यह परीक्षा राज्य में बनाए गए 152 मॉडल परीक्षा केंद्रों सहित कुल 1,762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. परीक्षा का संचालन समिति द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है.

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर फ्रिस्किंग, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती, CCTV कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया तथा परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का समापन 13 फरवरी 2026 को होगा.

ये भी पढ़ें- 05 फरवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर