भागलपुर: ₹1500 के विवाद में युवक की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

भागलपुर: ₹1500 के विवाद में युवक की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

भागलपुर ₹1500 के विवाद में युवक की हत्या इलाज के दौरान तोड़ा दम

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झोजी मुसहरी गांव में ₹1500 के लेन-देन के विवाद ने एक युवक की जान ले ली. मृतक की पहचान चंदन कुमार, पिता प्रशिक्षण प्रसाद सिंह, निवासी असरगंज झोजी मुसहरी के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि चंदन कुमार टेंट का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. गांव के ही एक व्यक्ति के पास उनका ₹1500 बकाया था. मंगलवार 18 तारीख की शाम करीब 5 बजे जब वे अपना पैसा मांगने पहुंचे, तभी आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर जोरदार वार कर दिया. हमले में चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए असरगंज अस्पताल ले जाया गया. वहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान देर रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है

यह भी पढ़ें: सेट बिहार के पूर्व मुखिया मो. अब्दुल रहमान के घर हथियार बंद गुंडों ने बोला धावा, की मारपीट, तोड़फोड़, लाखों का लूटपाट

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त