भागलपुर: सदर अस्पताल के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक–ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर

By : News11 Bharat
भागलपुर: सदर अस्पताल के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक–ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक मोहम्मद गुलजार कोयला डिपो से सवारी लेकर तिलकामांझी की ओर जा रहा था. इसी दौरान ज्योति विहार कॉलोनी निवासी मानवी कुमार तेज गति से बाइक चलाते हुए सामने से आ गया और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बाइक चालक मानवी कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. ई-रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है.सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-तवी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, RPF गया की त्वरित कार्रवाई

संबंधित सामग्री

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.