‎बाबा साहेब ने जमीन से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए परिश्रम किया: डॉ. दिलीप जायसवाल

‎बाबा साहेब ने जमीन से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए परिश्रम किया: डॉ. दिलीप जायसवाल

‎'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

‎बाबा साहेब ने जमीन से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए परिश्रम किया डॉ दिलीप जायसवाल 

न्यूज़11 भारत
‎पटना/डेस्क:
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा पटना के चितकोहरा स्थित अम्बेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

‎इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बाबा साहेब के जीवन-संघर्ष, सामाजिक न्याय की परिकल्पना तथा समानता-आधारित भारत निर्माण के उनके अमर संकल्पों को साझा किया. उन्होंने कहा, "बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता, संवैधानिक मर्यादाओं और मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जो मार्गदर्शन दिया है, वह हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है. उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उन्हें व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है."  

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक प्रेरणा दिवस है. बाबा साहेब ने जमीन से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए परिश्रम किया. वे चुनौतियों से जूझे, कठिनाइयों का सामना किया और सामाजिक भेदभाव के रूढ़िगत विषमताओं से जकड़े समाज से उबरकर कोटि-कोटि वंचितों, दलितों, अतिपिछड़ों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए अवसर उपलब्ध कराया. महापरिनिर्वाण दिवस उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का समारोह है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र की एनडीए सरकार हो या बिहार की सरकार, हमारी योजनाएं बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का एक कोशिश नजर आती है. एनडीए न केवल संविधान का सम्मान करती है बल्कि संविधान सम्मत कार्य भी करती है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट 'एक्सेल्सियर 2025' का सफल समापन, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहीं मौजूद 

संबंधित सामग्री

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

झारखंड

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

दोनों पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

झारखंड

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में आयोजित होगी

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

झारखंड

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी