मुंगेर में जागरूकता अभियान का कोई असर नहीं, शिक्षित लोग भी साइबर ठगों के प्रलोभन के हो रहे शिकार

By : News11 Bharat
मुंगेर में जागरूकता अभियान का कोई असर नहीं, शिक्षित लोग भी साइबर ठगों के प्रलोभन के हो रहे शिकार

दिवाकर कुमार/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क:  मुंगेर में लाख जागरूकता के बावजूद नहीं थम रहा साइबर ठगी . प्रलोभन में आकर के ठगी के शिकार हो रहे शिक्षित लोग.  ताजा मामला में ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड का शिकार होकर एक व्यक्ति ने 11 लाख रुपए गंवा दिए. पुलिस ने साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र इलाके का है , जहां के निवासी समीर कुमार ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होकर अपनी गाढ़ी कमाई के 11 लाख 69 हजार 452 रुपया गंवा दिए. जिसके बाद वे इस मामले में साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है.  थाना को दिए अपने लिखित आवेदन में समीर ने बताया कि सोशल  मीडिया के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी मिली , जिसके बाद उससे संपर्क करने के बाद उन लोगों ने उसे कई ट्रेडिंग व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया . जहां कई लोग पहले से जुड़े थे और उसमें सभी ट्रेडिंग से हुए प्रॉफिट का स्क्रीन शॉट भेज भेजेकर बधाई दे रहे थे.

ठगों के इस चाल को वो नहीं समझ सके और दो ग्रुप rudra shares और fyers ग्रुप में  ट्रेडिंग अकाउंट खोलकर उसके दिए अकाउंट में कई बार में 11 लाख 69 हजार 452 रुपया को शेयरों में इन्वेस्ट कर दिए.  साथ ही उसका जो प्रॉफिट हो रहा था वो भी स्क्रीन पर दिख रहा था. जब वह अपने प्रॉफिट को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहा तो पैसे ट्रांसफर नहीं हुए. जब दिए गए फोन नंबर से बात किया गया तो ठगों ने बताया कि पैसे निकालने के लिय इनकम टैक्स और brokerage fee देना होगा . इसके बाद उससे पता लग गया कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है . और तत्काल उसने 1930 पर अपने कंप्लेन दर्ज करवा साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया . वहीं इस मामले साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि आज कल साइबर फ्रॉड के झांसे में पढ़ेलिखे और समृद्ध लोग आ रहे है.  जिसका ताजा उदाहरण यह मामला है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्था, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.