दरभंगा में न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों की नजर, मंदिर की दान भूमि की हो रही अवैध प्लॉटिंग 

By : News11 Bharat
दरभंगा में न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों की नजर, मंदिर की दान भूमि की हो रही अवैध प्लॉटिंग 

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद दरभंगा में जमीन कारोबारियों का मनोबल कम होता नजर नहीं आ रहा है. अब ताजा मामला बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति से जुड़ी जमीन का सामने आया है, जहां मंदिर की दान की गई बहुमूल्य भूमि और तालाब की जमीन का सरकारी तंत्र की मदद से गलत दस्तावेज बना कर प्लॉटिंग कर अवैध खरीद-बिक्री का मामला प्रकाश में आया है. समिति के शिकायत के वावजूद तंत्र धार्मिक न्यास समिति का साथ नही दे रही है, जिससे समिति के सदस्यों के बीच काफी आक्रोश है. 

बताया जाता है कि दरभंगा अंतर्गत स्थित श्री राम जानकी मंदिर, रुहेलागंज न्यास समिति (नाका संख्या–1) की जमीन पर संगठित तरीके से अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है. यह भूमि दरभंगा हवाईअड्डा से पश्चिम करहटिया जाने वाले मार्ग पर, गैस गोदाम से लगभग 50 मीटर पश्चिम मुख्य सड़क से सटी हुई है. यह संपत्ति स्वर्गीय फग्गूलाल जी द्वारा धार्मिक एवं सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए दान में दी गई थी, जो विधिक रूप से न्यास संपत्ति है और इसकी खरीद-बिक्री प्रतिबंधित है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरोह बनाकर उक्त भूमि पर कब्जा कर आम लोगों को गुमराह करते हुए प्लॉटिंग शुरू कर दी है. इस मामले में श्रवण यादव, नथुनी यादव, कमलेश यादव, छोटू यादव, सुनील यादव और शम्भु यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए है. शिकायतकर्ता का दावा है कि करीब एक दर्जन अन्य लोग भी इस कथित अवैध कार्य में संलिप्त है.

शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जिसके कारण वे खुलकर सामने आने से हिचक रहे है. इस संबंध में बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति, पटना को लिखित शिकायत भेजी गई है, जिसमें निष्पक्ष जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और मंदिर न्यास की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए कितनी तत्परता दिखाता है.

यह भी पढ़े: भोजपुर जिले के केशवपुर गांव में युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर अवस्था में भर्ती
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.