जमुई में छेड़खानी और जान से मारने की धमकी से आक्रोशित किन्नरों का झाझा थाना में हंगामा

डायल 112 पर मदद नहीं मिलने का लगाया गंभीर आरोप

By : News11 Bharat
जमुई में छेड़खानी और जान से मारने की धमकी से आक्रोशित किन्नरों का झाझा थाना में हंगामा

धीरज कुमार सिंह

जमुई/डेस्क: जमुई जिले के झाझा थाना परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किन्नरों की एक टोली ने अचानक जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. यह अप्रत्याशित विरोध प्रदर्शन इतना तीव्र था कि थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए. हंगामे के कारण जन संवाद कार्यक्रम भी अस्थायी रूप से बाधित हो गया.

पीड़ित किन्नर ने आरोप लगाया कि राजल बाजार में एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की. पीड़ित का कहना है कि इस गंभीर घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन किसी भी स्तर पर उन्हें मदद नहीं मिल सकी, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया.

किन्नर ने बताया कि पहली घटना के बाद वे आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया. इस पर युवक के परिजनों ने माफी मांग ली. इसके बाद किन्नर टोली सामान्य दिनों की तरह राजल बाजार में दुकानदारों से बधाई और पैसा मांगने लगी. इसी दौरान आरोपी युवक दोबारा करारी लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए फिर से जान से मारने की धमकी देने लगा. इस घटना से आक्रोशित होकर सात सदस्यीय किन्नर टोली ने बाजार में हंगामा शुरू कर दिया.

पुलिस से तत्काल सहायता न मिलने के कारण दो किन्नर गुस्से में झाझा थाना पहुंच गए और समाज में किन्नरों के जीने के अधिकार और उनकी सुरक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. संयोग से उसी समय पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने थाना पहुंचे हुए थे. मामला उनके संज्ञान में आने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन किन्नर शांत नहीं हो रहे थे.

अंततः झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. आश्वासन मिलने के बाद किन्नर शांत हुए और जन संवाद कार्यक्रम पुनः शुरू हो सका. इस दौरान थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के गुजरने पर किन्नरों ने “राधे-राधे” कहकर उनका अभिवादन किया, जिस पर उन्होंने भी मुस्कुराकर जवाब दिया. यह घटना समाज में किन्नरों की सुरक्षा और पुलिस सहायता की संवेदनशीलता पर एक अहम सवाल खड़ा करती है.

यह भी पढ़ें: मोकामा पुलिस ने एक घंटे में ही पिकअप लूट की बड़ी घटना का किया उद्भेदन, चार लुटेरों को भी दबोचा

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.