सोनवर्षा राज में सुरसर नदी से सिर कटा अज्ञात शव बरामद, इलाके में सनसनी

सोनवर्षा राज में सुरसर नदी से सिर कटा अज्ञात शव बरामद, इलाके में सनसनी

सोनवर्षा राज में सुरसर नदी से सिर कटा अज्ञात शव बरामद इलाके में सनसनी

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के सामने सुरसर नदी से एक अज्ञात शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी तथा काशनगर थाना के थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव नदी में मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ नदी किनारे जुटने लगी. बताया जा रहा है कि शव का सिर धड़ से काफी दूर नदी किनारे बरामद हुआ, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सिर से अलग अज्ञात शव बरामद हुआ है. पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी कर रही है.

यह भी पढ़ें: सुपौल में भीषण सड़क हादसा; 3 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, NH-327ए पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर*

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर