चंदन कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: अवैध हथियार और गोला-बारूद को लेकर एनआईए की टीम ने शेखपुरा सहित कई अन्य जगहों पर हथियार तस्कर के घर छापेमारी किया है. गुरुवार की शाम पहुंची दिल्ली से एनआइए टीम ने शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के भदौस गांव और जयमंगला गांव में छापेमारी किया है. बताया जाता है कि शेखपुरा, पटना, नालंदा समेत राज्य के सात ठिकानों के साथ हरियाणा और यूपी में छापेमारी कर कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि टीम ने शेखपुरा से रविरंजन को गिरफ्तार कर लिया है.
जांच के अनुसार, ये सभी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे. जो हरियाणा से यूपी और फिर बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में अवैध गोला-बारूद की तस्करी बिक्री और खरीद में शामिल थे. शेखपुरा में नई दिल्ली और पटना से आई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने स्थानीय एसटीएफ और सिरारी थाना पुलिस के सहयोग से भदौस गांव में छापेमारी कर गुड्डू सिंह उर्फ रवि रंजन को गिरफ्तार किया है. टीम ने उसकी ब्रेजा कार को भी जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक लगभग बारह घंटे से अधिक वक्त तक चली छापेमारी में टीम को कई मोबाइल फोन मिले हैं, जिसमें कई तरह के सबूत मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़े: वैशाली जिले के हाजीपुर के अंजान पीर चौक पर लगी भीषण आग