बाराचट्टी में जंगल से भटका हाथी, कई गांवों में दहशत, एहतियातन लोग अपने-अपने घरों में दुबके

बाराचट्टी में जंगल से भटका हाथी, कई गांवों में दहशत, एहतियातन लोग अपने-अपने घरों में दुबके

बाराचट्टी में जंगल से भटका हाथी कई गांवों में दहशत एहतियातन लोग अपने-अपने घरों में दुबके

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत 

शेरघाटी/डेस्क:  बाराचट्टी  प्रखंड क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक जंगली हाथी घनी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया. सबसे पहले पदुमचक गांव में हाथी को देखे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया. लोग एहतियातन अपने-अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर निकलने से रोक दिया.

बताया जाता है कि हाथी बरवाडीह की ओर से जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी को पदुमचक से होते हुए सरवा बाजार, तिवारी चक, बाहरगड़ा और सुरौंधा गांव के आसपास भी घूमते देखा गया. हाथी के मूवमेंट की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आपस में सूचना प्रसारित कर लोगों को सतर्क किया. कई स्थानों पर लोगों की भीड़ भी जुट गई, हालांकि समझदार ग्रामीणों ने लोगों को हाथी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास शुरू किया. वन क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जंगली हाथी के गांव में प्रवेश की सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हो गया है. टीम द्वारा हाथी को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई की जा रही है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के नजदीक जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें. साथ ही अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें. समाचार लिखे जाने तक हाथी को जंगल की ओर वापस ले जाने की कार्रवाई जारी थी.

यह भी पढ़ें: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 4 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

संबंधित सामग्री

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं