सड़क किनारे अरहर ख़ेत में अमीन का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By : Vaibhaw Vikram
सड़क किनारे अरहर ख़ेत में अमीन का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अफरोज आलम/न्यूज11 भारत

समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर जिले में एक अमीन की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खैरा गांव स्थित मब्बी चिमनी के समीप का है. जहां सड़क किनारे अरहर के खेत से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंच मृतक व्यक्ति की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान 42 वर्षीय अमीन टुनटुन राउत,निवासी छेछनी गांव, थाना लड़झा घाट के रूप में हुई है. बताया गया है कि टुनटुन राउत लड़झा घाट के अमरजीत पंडित की जमीन मापी के सिलसिले में आए हुए थे. जमीन मापी का कार्य पूरा करने के बाद वे रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने लड़झा घाट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

इसी बीच सुबह रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी गांव के समीप अरहड़ के खेत से अमीन टुनटुन राउत का शव बरामद किया गया. इधर खेत में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. रोसड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का बाहरी जख्म नहीं पाया गया है. हालांकि शव की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.हालांकि हत्या की वजह अब तक सामने नही आया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ें: बसिया में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम से की जा रही है अवैध वसूली, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

संबंधित सामग्री

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.