गुड़ की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश! भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

गुड़ की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश! भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

गुड़ की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
गोपालगंज/डेस्क:
गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई से जुड़ी हुई है. शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर तस्करों ने नया तरीका अपनाया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी चाल नाकाम साबित हुई. कुचायकोट थाना पुलिस ने गुड़ के कार्टून की आड़ में छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, कुचायकोट थानाअध्यक्ष दर्पण सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से एक पिकअप वाहन के जरिए गोपालगंज जिले में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर भठवां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका. जब वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई. पिकअप में गुड़ के कार्टून लदे हुए थे, लेकिन जब कार्टूनों को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. कुल मिलाकर पुलिस ने 927.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की है.

इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से लाई जा रही थी, जिसे गोपालगंज जिले के थावे–मिरौलीपुर और मीरगंज इलाके में सप्लाई किया जाना था. प्रभारी एसपी सह डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि “कुचायकोट थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर एनएच-27 भठवां मोड़ के पास कार्रवाई की गई. जांच के दौरान गुड़ के कार्टून में छुपाकर लाई जा रही 927.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है." पुलिस का कहना है कि इस शराब तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है. गोपालगंज पुलिस ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

संबंधित सामग्री

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

झारखंड

घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू

हरकत में आए अधिकारी, डीपीएम ने टीम के साथ खम्भिया गांव पहुंचकर की जांच

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल