विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिहार विधानमंडल में लगी AI की क्लास, डिजिटल तकनीक को बढ़ावा 

बिहार विधानमंडल में आयोजित AI और डिजिटल तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति और कई मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

By : Rani Thakur
बिहार विधानमंडल में लगी AI की क्लास, डिजिटल तकनीक को बढ़ावा 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन में आयोजित AI और डिजिटल तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद के सभापति और कई मंत्री व विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल गवर्नेंस की नई तकनीकों से जोड़ना था, ताकि वे जनसेवा और अपने विधायी कार्यों में तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकें।

इसी कड़ी में मुरवा विधानसभा से विधायक रणविजय साहू ने इस पहल को समय की जरूरत बताते हुए इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम बेहद सराहनीय है और इससे जनप्रतिनिधियों को नई तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा।

इस संबंध में विधायक रणविजय साहू ने कहा कि आज AI का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां भी बदल रही हैं और तकनीक का सही इस्तेमाल जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं को भी AI की ट्रेनिंग दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि तकनीक का लाभ संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। विधायक ने इस पहल को बिहार के लिए एक सकारात्मक और भविष्य की जरूरत के अनुरूप कदम बताया।
 

संबंधित सामग्री

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की।