न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तिथियों का चुनाव आयोग ऐलान करने वाला है. इन तिथियों के ऐलान से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. आम आदमी बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाली पहली पार्टी है. अभी तक किसी भी अन्य पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है.
पहली सूची में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
- बेगुसराय - डॉ मीरा सिंह
- दरभंगा का कुशेश्वरस्थान - योगी चौपाल
- सारण का तरैया - अमित कुमार सिंह
- पूर्णिया का क़स्बा - भानु भारतीय
- मधुबनी का बेनी पट्टी - शुभदा यादव
- पटना का फुलवारी शरीफ़ - अरुण कुमार रजक
- पटना का बांकीपुर - डॉ पंकज कुमार
- किशनगंज सदर - असरफ आलम
- सीतामढ़ी का परिहार अखिलेश नारायण ठाकुर
- मोतिहारी का गोविंदपुर - अशोक कुमार सिंह
- बक्सर सदर - पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह

यह भी पढ़ें: हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी दानिश इक़बाल, हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में था वांछित