छपरा में फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक हुआ गिरफ्तार, टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज

छपरा में फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक हुआ गिरफ्तार, टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज

छपरा में फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक हुआ गिरफ्तार टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  सारण के समाहरणालय में एक व्यक्ति वहाँ प्रतिनियुक्त आदेशपाल से अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम -बसाढ़ी, थाना-छपरा मुफस्सिल बताते हुए बोला कि वह वर्तमान में मेरठ में आईएएस के  पद पर पदस्थापित हूँ तथा मुझे जिलाधिकारी  से मिलला है. उसे जिलाधिकारी से मिलने हेतु कार्यालय प्रकोष्ठ के अंदर भेजा गया. जिलाधिकारी द्वारा जब उससे पहचान पत्र की मांग की गयी तो उसके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गयी. तत्पश्चात् पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह आईएएस या अन्य कोई सरकारी पद पर पदस्थापित नहीं है. वह अपना धौंस दिखाने के लिए आईएएस ऑफिसर बनकर जगह-जगह सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों से मिलते हैं तथा इसके एवज में किसी व्यक्ति का काम हो जाता है तो संबंधित से मोटी रकम वसूल लेते हैं. इनके द्वारा फर्जी आईएएस बनकर लोगों से राशि वसूलने का कार्य किया जाता है, जो एक अपराध है.  जिलाधिकारी के निदेश पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुये गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में 'मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास' अभियान के तहत DDC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त