सहरसा के सौर बाजार में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर, पुलिस ने तेज की जांच

सहरसा के सौर बाजार में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर, पुलिस ने तेज की जांच

सहरसा के सौर बाजार में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी हालत गंभीर पुलिस ने तेज की जांच

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में ढाई वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर पास के बांस झुरमुट की ओर ले गया. कुछ देर बाद बच्ची के अचानक गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान झुरमुट की दिशा से रोने की आवाज सुनाई दी. वहां पहुंचने पर बच्ची गंभीर अवस्था में मिली. परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. मुख्यालय डीएसपी, साइबर डीएसपी तथा एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी माध्यमों से आरोपी की पहचान का प्रयास जारी है.

साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत होता है. डॉक्टरों द्वारा बच्ची के निजी अंग में चोट की पुष्टि की गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना की टीम सहित विशेष दल को जांच में लगाया गया है. एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: जेईई मेंस 2026 में गया का परचम: शुभम कुमार ने 100 परसेंटाइल के साथ AIR-3 हासिल कर रचा इतिहास

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार