डोभी में 1670 एकड़ में बन रहा मॉडल इंडस्ट्रियल हब, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया प्रोजेक्ट का निरीक्षण

By : News11 Bharat
डोभी में 1670 एकड़ में बन रहा मॉडल इंडस्ट्रियल हब, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया प्रोजेक्ट का निरीक्षण

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया/डेस्क: बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज गया जिले के डोभी स्थित 1670 एकड़ में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) प्रोजेक्ट का स्थल निरीक्षण किया. उनके साथ पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा जल संसाधन विभाग के सचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य सचिव ने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि बड़े उद्योग यहां स्थापित हों और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सकें. उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, विद्युत आपूर्ति और जल प्रबंधन की योजना की समीक्षा करते हुए इसे मॉडल इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने नक्शे के माध्यम से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव को दी. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इंडस्ट्रियल हब से सीधे सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कनेक्टिविटी मैप तैयार किया जाए.

पथ निर्माण विभाग के सचिव ने बताया कि जीटी रोड से इंडस्ट्रियल पार्क तक सड़क निर्माण के लिए एलाइन्मेंट तैयार कर लिया गया है और जहाँ-जहाँ सरकारी ज़मीन उपलब्ध है, वहाँ कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है.

मुख्य सचिव ने कहा कि अमृतसर- दिल्ली- कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर की निकटता की वजह से यह क्षेत्र आर्थिक ज़ोन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. रेलवे और एयर कनेक्टिविटी के साथ यह प्रोजेक्ट गया जिले की तकदीर बदलने वाला साबित होगा.

उन्होंने कहा कि यह देश का बेहतरीन इंडस्ट्रियल पार्क बनने जा रहा है. इस परियोजना के विकास में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का सहयोग प्राप्त है.

ज़िला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 13 मौजा में 1670.22 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है और परियोजना के लिए प्राप्त 370 करोड़ में से 200 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण किया जा चुका है. उद्योगों को आवंटन की प्रक्रिया जारी है और यहाँ कॉमन फैसिलिटी सेंटर सहित सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यह अपने आप में एक शानदार इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगा.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त मगध प्रमंडल, आईजी मगध प्रक्षेत्र, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिला एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आशा लकड़ा की दो-टूक, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.