कटिहार में नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, मक्के के खेत में मिला लड़की का शव, कल शाम से थी लापता

कटिहार में नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, मक्के के खेत में मिला लड़की का शव, कल शाम से थी लापता

पुलिस ने किया कुछ घंटों में हत्या का उद्भेदन,,आरोपी युवक गिरफ्तार

कटिहार में नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या मक्के के खेत में मिला लड़की का शव कल शाम से थी लापता

कुंदन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

कटिहार/डेस्क:  कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह दिल दहला देने वाली वारदात को मकई लगे खेत में अंजाम दी गई.जहां आज एक किसान खेत में पटवन करने पहुंचा था. इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच संदिग्ध अवस्था में पड़े लड़की के शव पर पड़ी. शव को देखते ही किसान का होस उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. मिली जानकारी के अनुसार,लड़की शनिवार की शाम करीब तीन बजे से ही घर से लापता थी. परिजनों ने रात भर अपने स्तर से उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका. परिजन और ग्रामीण पूरी रात खोजते रहे,लेकिन आज जब खेत से शव मिलने की खबर आई.तो पूरे गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, शव को देखते ही इलाके में मातम पसर गया. इधर सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना प्रभारी सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-2 एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर हत्याकांड का उद्वेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है. हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी है. घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी में अवैध महुआ के खिलाफ कार्रवाई, 500 लीटर घोल व भट्ठियां विनष्ट

संबंधित सामग्री

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

झारखंड

भाकपा-मार्क्सवादी झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर निकाला गया छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था, भरनो चौक पर सभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता लीग कार्यक्रम का आयोजन

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा-

बिहार

NDA को लेकर सामने आया संजय कुमार झा का बड़ा बयान, कहा- '2025 के जनादेश में...'

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा