IND vs WI सुपर 8 मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग11

IND vs WI सुपर 8 मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग11

ind vs wi सुपर 8 मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग11

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भारत टीम टी20 विश्व कप 2026 में अभी सुपर 8 का मुकाबला खेल रही है. जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली है. वहीं आज होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद दोनों में से कोई एक टीम अपनी जगह भी 4 अंक के साथ सेमीफाइनल में पक्की कर लेगी. दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम है. भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों को 2 अंक की जरूरत है. अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की करने के लिए. तो चलिए होने वाले इस शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

हेड टू हेड आंकड़े

टी20 मैच में दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें की बात करें तो, अभ तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारतीय टीम ने कुल 19 मुकाबले में जीत दर्ज की है. वहीं वेस्टइंडीज टीम ने 10 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है. वहीं एक मुकाबला बिना किसी निर्णय के साथ समाप्त हुआ है. आज दोनों टीमों के बीच 31वां मुकाबला खेला जाएगा. अब देखना यह है कि इस मुकाबले में इस टीम को जीत हाथ लगती है.

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में आज का मौसम साफ रहेगा. बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं रात के साथ-साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. रात तक तापमान घटकर 24 डिग्री तक पहुंचेगा. ऐसे में पिच पर नमी नहीं होगी और अच्छे से पिच सूखी हुई नजर आ सकती है.

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच की बात करें तो, यह की पिच मैच के दौरान बल्लेबाज का साथ देती हुई नजर आ सकती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी इस मैदान का औसतन रन रेट 8.59 का रहा है. वहीं मैच के दौरान नई गेंद का साथ तेज गेंदबाजों को मिलता हुआ भी नजर आ सकता है. यहां की पिच का साथ स्पिन गेंदबाजों को मिलता हुआ नजर नहीं आएगा. यहां के पिच का हाल देखते हुए कहा जा सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकती है.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज टीम की संभावित प्लेइंग 11
 
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे/अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में दिव्यांगों के बीच किया उपकरण का वितरण, कहा- 'यह पहल समाज...'
 

संबंधित सामग्री

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक

बिहार

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक