न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित अनजान पीर चौक पर देर रात बड़ा हादसा हो गया. ट्रांसपोर्ट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें करोड़ों रुपये का रखा माल कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया. गोदाम से उठी लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान तक काला धुआं फैल गया.
इसी दौरान ट्रांसपोर्ट गोदाम से निकली चिनगारी पास की एक कबाड़ दुकान में जा गिरी, जिससे वहां भी आग भड़क उठी. दुकान में रखे कचरे के साथ-साथ गाड़ियों के हजारों पुराने टायर धू-धू कर जलने लगे, जिससे निकलने वाला काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया. आग को देखकर आस-पास से गुजर रही गाड़ियां तेजी से रास्ता बदलने लगी. वहीं, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एनएच किनारे जमा हो गए ताकि आग आसपास के घरों तक न पहुंच पाए. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, तब तक ट्रांसपोर्ट गोदाम का करोड़ों का सामान जल चुका था और कबाड़ दुकान पूरी तरह खाक हो गई.
यह भी पढ़े: मुंगेर: चोरी के 10 लाख के जेवरात बरामदगी की छापेमारी जारी, पुलिस को मिले अहम सुराग