बच्चों को पटना लेकर जा रही एक बस ट्रक से टकराई, दो शिक्षकों की मौत, दर्जनों बच्चे घायल

बच्चों को पटना लेकर जा रही एक बस ट्रक से टकराई, दो शिक्षकों की मौत, दर्जनों बच्चे घायल

बच्चों को पटना लेकर जा रही एक बस ट्रक से टकराई दो शिक्षकों की मौत दर्जनों बच्चे घायल

न्यूज11 भारत

सासाराम/डेस्क: रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक स्कूल बस की एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. घटना बीती मध्य रात्रि करीब 1 बजे आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसथुआं के समीप की बताई जाती है और हादसे में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला निवासी बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह एवं कैमूर जिले के चैनपुर निवासी संजय कुमार राय के रूप में हुई है. 

टूर पर जा रहे थे स्कूली बच्चे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से एक स्कूली बस बच्चों को लेकर पटना टूर पर जा रही थी, तभी आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई और बच्चों में चीख पुकार मच गई. इस हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं तथा कुछ शिक्षकों को गंभीर चोटें आई हैं. घायल शिक्षकों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह तथा एक महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं और सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में फिलहाल इलाज चल रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस 

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं परसथुआं थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. साथ हीं पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है. पुलिस के अनुसार मृत विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर के भैंसहर गांव के रहने वाले थे. वहीं मृत बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत माविहार थाना के बगहवा गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने दोनों मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, उप नेता राजेश कच्छप के आवास में होगी बैठक

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त