नवादा में XUV 500 से 67.5 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

By : News11 Bharat
नवादा में XUV 500 से 67.5 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा में उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बुधौल बस स्टैंड के पास से एक महिंद्रा XUV 500 गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की और शराब तस्कर विशाल कुमार (28) को गिरफ्तार किया. विशाल रोह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8, ग्राम रोह, नवादा का निवासी है. वाहन की तलाशी लेने पर उसके दरवाजों और लाइट के पास बने गुप्त बॉक्सों से शराब की बोतलें मिली. कुल 138 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें इंपीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की की 375 एमएल की 96 बोतलें और इसी ब्रांड की 750 एमएल की 42 बोतलें शामिल है. बरामद शराब की कुल मात्रा 67.5 लीटर है.

सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ बरेब के पास से इस वाहन का पीछा करना शुरू किया. चालक ने टीम को पीछा करते देख वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की. उसने गलत लेन में घुसकर भी गाड़ी तेजी से भगाई. अंततः, मेडीस्टार हॉस्पीकेयर अस्पताल, बुधौल बस स्टैंड के पास जाम के कारण वाहन तेजी से पीछे करते समय उत्पाद टीम के वाहन के अगले बाएं हिस्से से टकराकर रुक गया.

वाहन रुकते ही चालक विशाल कुमार गाड़ी से उतरकर एक ऑटो में बैठकर भागने लगा, लेकिन टीम की मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया गया. पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसे यह गाड़ी हरदिया डैम पर राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने दी थी. राहुल ने उसे के.एल.एस. कॉलेज के पास गाड़ी छोड़ने को कहा था और बताया था कि गाड़ी में एक पेटी शराब है. इस काम के लिए विशाल को 3,000 रुपये मिले थे. उत्पाद टीम अब आगे की पूछताछ कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. इस छापामारी दल का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) दीपक कुमार ने किया.

यह भी पढ़े: रजौली में शादी वाले घर से विषैला ‘गेहूमन’ सांप रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा खतरा
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.