बारात में फायरिंग से 12 वर्षीय सनी कुमार घायल, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

बारात में फायरिंग से 12 वर्षीय सनी कुमार घायल, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

बारात में फायरिंग से 12 वर्षीय सनी कुमार घायल मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

शंभू भगत/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्क: भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवारा गांव में एक बारात के दौरान हुई फायरिंग में 12 वर्षीय सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल सनी कुमार, पिता तनिक लाल यादव,बगवारा थाना लोदीपुर का निवासी है घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगवारा गांव से एक बारात गोराडीह की ओर जा रही थी. इसी दौरान सनी कुमार बारात देखने के लिए अपने घर से बाहर निकला था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी. इसी क्रम में चली गोली सनी कुमार के दोनों पैरों में जा लगी. जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया. क्लीनिक संचालक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मायागंज (मायागंज अस्पताल) रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, घायल बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति इंद्रदेव कुमार है, जो जीछो बाईपास में गार्ड का काम करता है. परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

यह भी पढ़ें: मुंगेर में महिला की संदिग्ध मौत पर उठ रहे हैं कई सवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित सामग्री

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

झारखंड

कांके में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

झारखंड

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

झारखंड

राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

झारखंड

हुसैनाबाद नगर अध्यक्ष ने फीता काटकर किया डिजनीलैंड मेले का उद्घाटन

मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक एकता का केंद्र हैं ऐसे आयोजन - नगर अध्यक्ष

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी

झारखंड

बालूमाथ बीएलओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न, विभिन्न बिन्दुओं की विस्तार से दी गयी जानकारी