तेज बहाव

तमसा नदी में फंसे नेपाल से लौट रहे 11 श्रद्धालु, युवकों ने ऐसे बचाई जान

नेपाल स्थित पवित्र वाल्मीकि आश्रम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की जान सुबह उस समय संकट में पड़ गई, जब वे उफान पर बह रही तमसा नदी पार करते समय तेज बहाव में फंस गए।

By : Rani Thakur
तमसा नदी में फंसे नेपाल से लौट रहे 11 श्रद्धालु, युवकों ने ऐसे बचाई जान

न्यूज 11 भारत / बिहार न्यूज
जयप्रकाश वर्मा / बगहा :
 नेपाल स्थित पवित्र वाल्मीकि आश्रम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की जान सुबह उस समय संकट में पड़ गई, जब वे उफान पर बह रही तमसा नदी पार करते समय तेज बहाव में फंस गए। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर सहोदरा क्षेत्र के आधा दर्जन युवाओं ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मानव श्रृंखला बनाई और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवाओं की इस बहादुरी की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के पनियारा क्षेत्र से  11 श्रद्धालुओं का एक दल नेपाल स्थित वाल्मीकि आश्रम में दर्शन-पूजन के लिए गया था। वापसी के दौरान लगातार बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर थी। नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव में श्रद्धालुओं का संतुलन बिगड़ गया और सभी बीच धारा में फंस गए।

श्रद्धालुओं की मदद की गुहार सुनकर वाल्मीकि आश्रम से लौट रहे सहोदरा क्षेत्र के आधा दर्जन युवाओं ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। उनकी तत्परता और साहस के कारण बड़ा हादसा टल गया।

बचाए गए श्रद्धालुओं में तीन पुरुष, पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और युवाओं का आभार जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवाओं की बहादुरी की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। लगातार बारिश के कारण तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान नदी पार करने से बचें और आवश्यक होने पर पूरी सावधानी बरतें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
 

संबंधित सामग्री

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। 

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।