Wednesday, Jun 18 2025 | Time 18:41 Hrs(IST)
  • 800 करोड़ की GST घोटाला मामले में आरोपी विक्की भालोटिया और मोहित देवड़ा की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
  • चोरी कर 23 लाख जुए में गंवाने वाला शख्स के पास है M Tech की डिग्री, IT में भी कर चुका है काम, आइए जानते हैं पूरी कहानी
  • छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास परिजन के इनबातों से थी नाराज, पुलिस ने दिया आश्वासन
  • रिम्स 2 विवाद मामले में सड़क पर उतरे नगड़ी के ग्रामीण
  • शराब घोटाले मामले में ACB पहुंची उत्पाद विभाग, दस्तावेज भी ले गई साथ
  • चांडिल: पिछले कई घंटों से लगातार बारिश, कई दुकानों में घुसा पानी
  • संदेहास्पद स्थिति में 14 वर्षीय छात्रा की मौत, कोकर में मिली लाश
  • 3000 रुपये का पास बनाइये और साल भर NH पर दौड़ाइये गाड़ी, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
  • केदारनाथ यात्रा में बड़ा हादसा! लैंडस्लाइड की चपेट में आए कई श्रद्धालु, दो की मौत, तीन घायल
  • शराब घोटाला मामला: संयुक्त उत्पाद आयुक्त कुमार गजेंद्र सिंह ने कोर्ट से लगाया जमानत की गुहार
  • मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 घायल, मची अफरा-तफरी
  • चांडिल मुरी रेलखंड के बाकरकुड़ी स्टेशन के सामने अंडर पास पर जलजमाव से राहगीर परेशान
  • सिल्ली में भैंस चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, ग्रामीणों की सजगता से हुई कार्रवाई
  • मंझारी प्रखंड के मेरोम होनर पंचायत में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप–ग्रामीणों में उग्र आक्रोश, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
  • मुरी में सड़क हादसा! IDBI बैंक के पास पलटी सवारी गाड़ी, ड्राइवर घायल
राजनीति


विधायक रणधीर सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

विधायक रणधीर सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

न्यूज11, भारत


रांची: भाजपा विधायक रणधीर सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने रणधीर सिंह को अग्रिम ज़मानत की सुविधा प्रदान कर दी है. बता दें कि भाजपा विधायक रणधीर सिंह पर ट्रांसफार्मर चोरी का आरोप है.जानकारी के मुताबिक़ विधायक के परिचित व्यक्ति के पास से झारखंड विद्युत विकास निगम लिमिटेड के तीन जले हुए ट्रांसफार्मर मिलने के बाद देवघर के चित्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम ज़मानत याचिका पर दोनो पक्षों को सुनने के बाद अपना फ़ैसला सुनाया है. रणधीर सिंह की ओर से वरीय अजीत कुमार एवं अधिवक्ता ललित यादव झारखंड हाईकोर्ट में बहस की. जबकि राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता ने ज़मानत याचिका का विरोध किया.


ये भी पढ़ें: दुमका की अंकिता हत्या मामले में दूसरे आरोपी छोटू खान गिरफ्तार


 

 

अधिक खबरें
BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, क्षेत्रीय भाषाओं और आदिवासी हितों को लेकर जताई चिंता
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:42 PM

झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की नीतियों और निर्णयों पर कड़ा ऐतराज जताया. मुलाकात का प्रमुख मुद्दा क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में बदलाव और मुंडारी भाषा को खूंटी जिले की भाषाई सूची से बाहर किया जाना रहा.

CM हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने की मुलाकात, प्रदान की गई कुल 2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972  रुपए की वित्तीय सहायता
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 4:48 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा. वहीं गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए. मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक बात-चीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली.

झारखंड BJP ने खेल विभाग पर लगाया 6 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का आरोप, बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश ने खड़े किए सवाल
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 3:15 PM

झारखंड भाजपा ने खेल विभाग के एक टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ई-रिक्शा में डीजल भरवाने जैसे हास्यास्पद घोटालों के बाद, हेमंत सरकार के खेल विभाग ने अब करीब 6 करोड़ रुपये का नया घोटाला कर दिया है.

चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 8:41 PM

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जर्जर हाट-बाजार भवनों की सूरत बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. ग्रामीण हाट-बाजार को नया रूप देने के लिए शेड निर्माण की योजना तैयार की गई है. इसी कड़ी में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखण्ड के टांगर कृषि हाट बाजार और मांडर प्रखण्ड के टांगर बसली हाट बाजार में शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया. दोनों बाजार में शेड निर्माण पर करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे. जिसमें 2300 स्क्वायर फीट पर शेड का निर्माण, बाजार परिसर में सोलर लाइट सुविधा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण के साथ शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी.

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:43 PM

रांची महानगर द्वारा आयोजित संकल्प सभा सुखदेव नगर मंडल एवं धुर्वा मंडल में आयोजित की गई. इस संकल्प सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को संकल्प दिलाया. संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रप्रथम के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए. आज भाजपा मुख्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया.