Thursday, Jul 10 2025 | Time 11:42 Hrs(IST)
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रांची दौरा,  27वीं क्षेत्रीय परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड » गढ़वा


एक महीना बाद ही सड़क के कलभर्ट निर्माण में पड़ी बड़ी दरार, ग्रामीणों ने उठाया गुणवत्ता पर सवाल

एक महीना बाद ही सड़क के कलभर्ट निर्माण में पड़ी बड़ी दरार, ग्रामीणों ने उठाया गुणवत्ता पर सवाल
अरुण कुमार यादव: न्यूज़11 भारत




गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड मुख्यालय के मुख्य सड़क से लवाही भाया पनघटवा डैम तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माण कराए जा रहे सड़क के पुल-पुलिया,नाली व कल्वर्ट निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है.  ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद भी सड़क निर्माण के संबंधित अधिकारी मौन साधी हुई है.  सड़क निर्माण के रारो खेल मैदान के समीप बलराम सिंह के घर पास करीब एक माह पूर्व बनी कल्वर्ट में दरार पड़ गई. जिससे लोगों को दुर्घटना होने की भय बनी हुई है. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होते रहता है. महज एक माह पूर्व बनी पुलिया में दरार पड़ जाना सड़क व पुलिया निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रही है.  

 

एक माह में ही पड़ गयी दरार

संवेदक के द्वारा गांव के लोगों के द्वारा पुलिया, कन्वर्ट व नाली का निर्माण कराया जा रहा है.  जिससे लोग अपने मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कर रहे हैं. जिसका नतीजा है कि एक माह पूर्व बनी पुलिया में दरार पड़ गई.  जिससे ग्रामीणों को दुर्घटना होने की भय बनी हुई है.  वही बताया कि सड़क के कई जगहों पर निर्माण कराए जा रहे नाली में भी भारी अनियमितता बरती जा रही है.  संवेदक के द्वारा नाली निर्माण में मिट्टी मिला हुआ बालू व काफी कम सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है.  जिससे नाली ज्यादा दिन चलने वाला नही है. जिसका ताजा उदाहरण पुलिया में पड़ी दरार को देख सकते है. अगर उस पुलिया को समय रहते फिर से निर्माण नही कराया गया तो ध्वस्त होने के कगार पर है.  रारो पंचायत के पूर्व उपमुखिया शिव प्रसाद यादव, पप्पू यादव, शिवधर यादव, बलराम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने इसे जांच कर पुनः पुलिया का निर्माण कराने की मांग की. 

 


 

संवेदक ने क्या कहा

वहीं मामले में संवेदक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यदि कलभर्ट निर्माण में  दरार आ गई है तो लगे भौव के ऊपर प्लास्टर हट गया होगा, उसको ठीक कराया जाएगा.
अधिक खबरें
गढ़वा में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की 9 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 9:14 PM

गढ़वा सदर अस्पताल में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी 9 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहें, जहाँ संघ के पदाधिकारियों ने कहा की सरकार हम सभी कर्मचारियों के नौ मांगो में समान्य काम का सामान्य वेतन एवं अस्थाई से स्थाई करना एवं वेतन में बढ़ोतरी सहित कई मांगे हैं जिसमें मुख्य मांग है की सामान्य

गढ़वा उपायुक्त ने मेराल प्रखण्ड का किया औचक निरीक्षण, बीज वितरण एवं योजनाओं की समीक्षा की
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 9:08 PM

: गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने किया क्षेत्र का भ्रमण इस दौरान मेराल प्रखण्ड कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रखण्ड परिसर में उपस्थित किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण कर लाभान्वित और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त

गढ़वा में फिर जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इस साल मौत का आंकड़ा पहुंचा 4
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:24 AM

ढ़वा में जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट, घटना गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र की है जहां रंका थाना क्षेत्र के भौरी गांव के स्व. जगत सिंह के 70 वर्षीय पत्नी चिलबिलिया कुंवर कल सुबह 7 बजे जंगल में डोरी एवं जंगली खुखड़ी चूनने गई हुई थी

गढ़वा जिले में एसएसबी के जवान के पत्नी की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, मायके के लोग बोले बेटी को लगातार हो रही थी दहेज प्रताड़ना!
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 10:17 AM

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के एसएसबी के जवान की हॉस्पिटल लाते ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. गढ़वा शहर मुख्यालय स्थित एक हॉस्पिटल में सोमवार की अहले सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत.

गढ़वा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर मंडल अध्यक्ष गढ़वा उमेश कश्यप के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण!
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:11 PM

गढ़वा एक पेड़ माँ के नाम के तहत गढवा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा के टंडवा परिसर में वृक्षारोपण किया गया वही भाजपा के गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा आज जिस तरह से प्रदूषण चरम पर है इसको रोकने के लिए हर एक व्यक्ति को पौधारोपण करना बहुत ज़रूरी है!