Friday, Jun 20 2025 | Time 00:07 Hrs(IST)
NEWS11 स्पेशल


चीनी-नमक का वितरण नहीं कराने पर 15 ASO, BSO, MO के वेतन पर लगी रोक

चीनी-नमक का वितरण नहीं कराने पर 15 ASO, BSO, MO के वेतन पर लगी रोक
न्यूज11 भारत




रांची: गरीबों को दिया जाने वाले चीनी और नमक का शत-प्रतिशत वितरण नहीं कराने पर रांची के 15 एएसओ, बीएसओ, एमओ के वेतन पर रोक लग गई है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुलाई और सितंबर 2021 में आवंटित चीनी और नमक का शतप्रतिशत वितरण नहीं करने पर यह कार्रवाई डीसी छवि रंजन ने की है. डीसी बुधवार को वर्चुअल माध्यम से खाद्य आपूर्ति से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे. जैसे ही जानकारी मिली कि शत-प्रतिशत वितरण नहीं किया गया तो डीसी ने नाराजगी जताई. कार्य में लापरवाही पर संबंधित सभी 15 एएसओ, बीएसओ और एमओ के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया. डीसी ने कहा कि कोरोना काल में ससमय खाद्यान्य का उठाव और वितरण सुनिश्चित कराएं. खाद्यान्न वितरण में अच्छा कार्य करने वालों प्रखंडों की उन्होंने प्रशंसा भी की.

 

ग्रीन कार्डधारक को समय पर करें अनाज वितरण

 

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हरा राशन कार्ड लाभुको के बीच अनाज वितरण की भी समीक्षा डीसी ने की. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से कहा कि हरा राशन कार्डधारियों के बीच हर महीने खाद्यान्न का शत प्रतिशत वितरण कराएं. आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि जिस कार्डधारी का आधार अभी तक राशन कार्ड में सीड नहीं किया गया है उसे जल्द सीड कराएं. गलत तरीके से किए गए आधार सीडिंग को हटाना भी सुनिश्चित करें. 

 


 

इनके वेतन पर लगी रोक

 

-राकेश वर्मा, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.

 

-रविन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.

 

-बिरेन्द्र कुमार सिंह, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.

 

-प्रभु नारायण महतो, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची.

 

-बिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, ओरमांझी.

 

-मिथिलेश सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नामकुम.

 

-जोसेफ किन्डो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चान्हो.

 

-रामपुकार प्रजापति, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खलारी.

 

-आशीष खलखो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तमाड़.

 

-मनोज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रातू.

 

-मुकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बुंडू.

 

-अवनी कान्त झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बेड़ो.

 

-मोंका भेंगरा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनगड़ा.

 

-प्रभु नारायण महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी.

 

-रंजन कुमार गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मांडर.
अधिक खबरें
Maiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख से लभुकों को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 5:17 PM

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक अच्छी खबर है. अप्रैल माह की राशि अब लाभुकों के आधार लिंक बैंक खातों में भेजी जा रही है. इस बार पलामू जिले के 3,49,080 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. पहले योजना की राशि लाभुकों द्वारा दिए गए सामान्य बैंक खातों में भेजी जाती थी.

Jharkhand 10th Result 2025: ठेला लगाकर कपड़े बेचने वाले की बेटी बनी रांची की टॉपर, हासिल किए 97.40%, बनना चाहती है IAS
मई 28, 2025 | 28 May 2025 | 3:15 PM

राजधानी रांची के मेन रोड पर ठेला लगाकर कपड़े बेचने वाले अब्दुल रहमान आंखों में आंसू और चेहरे पर सफलता की खुशी लिए कहते हैं कि 'मुस्कुराहट मेरे होठों पर उभर आती है, जब मेरी बेटी स्कूल से घर आती है...'. बता दें कि, अब्दुल रहमान की बेटी तहरीन फातमा ने अपने पिता के सालों के अथक मेहनत का मान रखा और अपने परिजनों का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया. उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक तंगी की जंजीरों को तोड़ते हुए सफलता की ऐसी कहानी लिखी है, जिसकी चर्चा न सिर्फ राजधानी रांची बल्कि, पूरे राज्य में हो रही है.

बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं की तो शून्य घोषित होगा प्रॉपर्टी का ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मई 17, 2025 | 17 May 2025 | 4:39 PM

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बुजुर्गों को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के अनुसार जो बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता से प्रॉपर्टी अपने नाम कराने या फिर उनसे गिफ्ट हासिल करने के बाद उन्‍हें अपने हाल पर छोड़ देते हैं, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है और अब ऐसी संतान की खैर नहीं है. जो बच्चे अपने माता-पिता से संपत्ति या फिर गिफ्ट लेने के बाद उन्‍हें ठुकरा देते हैं, तो उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी. शीर्ष अदालत के इस फैसले के अनुसार ऐसे बच्‍चों को प्रॉपर्टी या गिफ्ट या फिर दोनों लौटाने होंगे.

पहलगाम आतंकी हमले के बीच इंसानियत की मिसाल बने कश्मीरी, जान की परवाह किए बिना पर्यटकों की बचाई जान
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 2:15 AM

बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला दिया है, लेकिन इस हमले के बीच एक नाम सामने आया, जिसने अपने साहस और मानवता से सभी का दिल जीत लिया. यह नाम है नजाकत, जो जम्मू-कश्मीर में एक साधारण कपड़ा व्यापारी हैं.

आस्था और अंधविश्वास का संगम: झारखंड के इस जिले में नवरात्र के समय लगता हैं 'भूत मेला', देश कई राज्यों से आते हैं लोग
अप्रैल 05, 2025 | 05 Apr 2025 | 1:02 AM

झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर में नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाला "भूत मेला" एक अनूठा आयोजन है, जो आगंतुकों के मन में कई सवाल खड़े करता है. क्या यह मेला गहरी आस्था की अभिव्यक्ति है, या फिर अंधविश्वास की पराकाष्ठा? यह प्रश्न इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह आयोजन नवरात्रि जैसे पवित्र समय में होता है, जो देवी की आराधना और सकारात्मकता का प्रतीक है . इस विरोधाभास के कारण, इस मेले का विश्लेषण करना आवश्यक हो जाता है ताकि इसकी जटिलताओं को समझा जा सके.