Saturday, Jun 7 2025 | Time 21:06 Hrs(IST)
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • रामरेखा धाम विकास समिति की हुई आम बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी बकरीद की मुबारकबाद, बोले त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद!
  • बीजापुर में 7 नक्सली ढेर, नक्सल विरोधी अभियान नें सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
  • शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो की फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश, छत पर चढ़ कर करने लगा Instagram पर लाइवस्ट्रीम
  • बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा? किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?
  • बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा? किस पार्टी को मिल रहीं कितनी सीटें?
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की कंचनबाग इकाई का दौरा, परिसर में लगाए पौधे
  • रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
  • रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, एक ग्रुप झारखण्ड को ईसाई प्रदेश तो दूसरा ग्रुप राज्य को इस्लामिक प्रदेश बनाना चाहता
  • बोकारो DC अजय नाथ झर ने किया बेरमो नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाने का किया अपील
  • CCPA ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा, ग्राहकों को भ्रामक विज्ञापनों के सहारे नहीं फंसा सकेंगे
  • CCPA ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा, ग्राहकों को भ्रामक विज्ञापनों के सहारे नहीं फंसा सकेंगे
  • पोस्टर पर मचा बवाल, सरकार के सहयोगियों ने जताई आपत्ति
झारखंड » गिरिडीह


बगोदर: जल नल योजना की लापरवाही पर जांच, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

बगोदर: जल नल योजना की लापरवाही पर जांच, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
न्यूज़11 भारत

गिरिडीह/डेस्क: बगोदर प्रखंड में जल नल योजना की लापरवाही को लेकर जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार की शिकायत पर मंगलवार को जरमुने पश्चिमी पंचायत के महुरी, सोंतुरपी, गैडाही आदि गांवों में जल जीवन मिशन योजना की जांच की गई. इस जांच का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया, जिनके साथ कनिय अभियंता पेयजल विभाग लालू महतो, कनिय अभियंता मनरेगा त्रिभुवन महतो, प.स.स. गुड़िया देवी, उदय सोनी, वार्ड सदस्य राजू पाण्डेय और प्रकाश महतो सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित थे.

 

गौरतलब है कि इस भीषण गर्मी में लोगों को हर घर नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण जनता में भारी असंतोष है. दुर्गेश कुमार ने इस स्थिति को घोर निंदनीय बताया और इसके लिए विभाग, संवेदक तथा जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

 


 

यह हाल केवल जरमुने पश्चिमी पंचायत का ही नहीं, बल्कि अन्य पंचायतों का भी है. ग्रामीण जनता पानी की समस्या से जूझ रही है और जल्द ही समाधान की उम्मीद कर रही है.
अधिक खबरें
गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:09 PM

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार की रात लगभग 8 बजे गांडेय के पुराना बाजार स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय रुद्ध महायज्ञ में पहुंचीं.

पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कई मामलों में वांछित था आरोपी
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 1:37 PM

डुमरी के टेसाफुल्ली से निमियाघाट पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है. आपको बताते चले कि, गिरफ्तार अपराधी पर निमियाघाट थाना में कांड संख्या 50/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसमें धारा 363, 365, 34 भा० द० वी० एवं 17 सी एल ए एक्ट सहित धारा 147, 148, 149, 364, 506, 120 बी भा ०द ०वी० 17 सी एल ए 13 यू ए सी एक्ट के तहत मामला दर्ज था.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाला पर्यावरण जागरूकता रैली
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 7:53 PM

एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राओं के द्वारा गिरिडीह कॉलेज के प्रोफेसर विनीता कुमारी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाला गया जो गिरिडीह के झंडा मैदान से टावर चौक तक हाथों में पर्यावरण जागरूकता का पोस्टर लेकर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जागरूक किया गया. फिर सभी कैडेट्स के द्वारा गिरिडीह कालेज परिसर में साफ सफाई कर पौधारोपण किया गया. प्रो विनीता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का अभियान चलाया गया और आज उसी के तहत एक पेड़ मां के नाम के तहत करोड़ों लोगों ने पौधा रोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. मौके पर प्रफुल्ल,सिया,विकास,नीरज,राहुल सहित 55 कैडेट्स ने भाग लिया.

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का किया शिलान्यास, करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनेंगे उद्यान
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 12:25 PM

झामुमों के गांडेय से चार विधायक रहे स्व सालखन सोरेन के पैतृक गांव बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के झलकडीहा गांव में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने समाधि स्थल पर सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का विधिवत शिलान्यास किया. जहां पर बाउंड्री वॉल, वाटर सप्लाई, शेड आदि का निर्माण किया जाएगा जो आने वाले भविष्य के लिए यह एक पर्यटन के क्षेत्र में से विकसित किया जाएगा जहां लोग दूर-दूर से घूमने आयेंगे. उन्होंने कहा हेमंत सरकार ने झारखंड के अमर शहीदों को झामुमो को सींचने वाले कद्दावर नेता, महान योद्धा, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है.

गांडेय प्रखंड के कृषक मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि की मांग
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 5:51 PM

गांडेय प्रखंड के सभी कृषक मित्र बुधवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इस संबंध में कृषक मित्रों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी निसात अंजुम को एक ज्ञापन सौंपा.