Sunday, Jun 8 2025 | Time 09:44 Hrs(IST)
  • Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाला में ACB की जांच हुई तेज, छह कारोबारियों को एसीबी का नोटिस
  • क्या पीरियड्स आने के बाद भी हो सकती है प्रेग्नेंसी ? जानिए वो सच्चाई जो हर महिला जो जानना जरुरी
  • चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे में अब 10 नहीं बल्कि 25 लाख रूपए मिलेगा मुआवजा, सीएम सिद्धारमैया का बड़ा फैसला
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस दिन एंट्री करेगा मानसून, जानें अगले 3 दिनों का तापमान
झारखंड » गिरिडीह


गांडेय प्रखंड के कृषक मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि की मांग

गांडेय प्रखंड के कृषक मित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि की मांग

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 


गांडेय/डेस्क:- गांडेय प्रखंड के सभी कृषक मित्र बुधवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए.  इस संबंध में कृषक मित्रों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी निसात अंजुम को एक ज्ञापन सौंपा. 

 

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिसके कारण वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं.  कृषक मित्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. 

 

हड़ताल पर जाने को मजबूर – अध्यक्ष

कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा, "आज से हम सभी कृषक मित्र प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.  जब तक हमें बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता, स्थायी मानदेय लागू नहीं होता और कृषक मित्रों को सहायक जनसेवक के पद पर नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे.  जरूरत पड़ी तो हम भूख हड़ताल पर भी जा सकते हैं. "

 

कई कृषक मित्रों की उपस्थिति

इस अवसर पर संघ के सचिव सिकंदर मंडल, कोषाध्यक्ष मो. हारून, बाबूजन मियां, मो. रजाउद्दीन अंसारी, मनोज चौधरी, मो. ताहिर अंसारी, मुबारक अंसारी, सुनील बास्की, नारायण पासवान, संदीप यादव, संतोष कुमार रवानी, नारायण राम, गुलाम मुस्तफा, मो. कादिर अंसारी, नरेश प्रसाद वर्मा, जीतेंद्र वर्मा, राजेंद्र राणा, संजय सिंह, सुभाष कुमार सहित कई अन्य कृषक मित्र उपस्थित थे. 

 
अधिक खबरें
गांडेय प्रखंड में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, शांति-सौहार्द का दिखा नज़ारा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:45 PM

गांडेय शनिवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर गांडेय प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुफ़्ती मो. जमरुद्दीन कासमी की इमामत में दो रकात वाजिब नमाज अदा की. इस दौरान मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और कौमी खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई.

गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:09 PM

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार की रात लगभग 8 बजे गांडेय के पुराना बाजार स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय रुद्ध महायज्ञ में पहुंचीं.

पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कई मामलों में वांछित था आरोपी
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 1:37 PM

डुमरी के टेसाफुल्ली से निमियाघाट पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है. आपको बताते चले कि, गिरफ्तार अपराधी पर निमियाघाट थाना में कांड संख्या 50/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसमें धारा 363, 365, 34 भा० द० वी० एवं 17 सी एल ए एक्ट सहित धारा 147, 148, 149, 364, 506, 120 बी भा ०द ०वी० 17 सी एल ए 13 यू ए सी एक्ट के तहत मामला दर्ज था.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाला पर्यावरण जागरूकता रैली
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 7:53 PM

एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राओं के द्वारा गिरिडीह कॉलेज के प्रोफेसर विनीता कुमारी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाला गया जो गिरिडीह के झंडा मैदान से टावर चौक तक हाथों में पर्यावरण जागरूकता का पोस्टर लेकर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जागरूक किया गया. फिर सभी कैडेट्स के द्वारा गिरिडीह कालेज परिसर में साफ सफाई कर पौधारोपण किया गया. प्रो विनीता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का अभियान चलाया गया और आज उसी के तहत एक पेड़ मां के नाम के तहत करोड़ों लोगों ने पौधा रोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. मौके पर प्रफुल्ल,सिया,विकास,नीरज,राहुल सहित 55 कैडेट्स ने भाग लिया.

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का किया शिलान्यास, करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनेंगे उद्यान
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 12:25 PM

झामुमों के गांडेय से चार विधायक रहे स्व सालखन सोरेन के पैतृक गांव बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के झलकडीहा गांव में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने समाधि स्थल पर सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का विधिवत शिलान्यास किया. जहां पर बाउंड्री वॉल, वाटर सप्लाई, शेड आदि का निर्माण किया जाएगा जो आने वाले भविष्य के लिए यह एक पर्यटन के क्षेत्र में से विकसित किया जाएगा जहां लोग दूर-दूर से घूमने आयेंगे. उन्होंने कहा हेमंत सरकार ने झारखंड के अमर शहीदों को झामुमो को सींचने वाले कद्दावर नेता, महान योद्धा, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है.