Saturday, Jul 26 2025 | Time 22:45 Hrs(IST)
  • बड़ी खबर: एनकाउंटर के लिए चर्चित इंस्पेक्टर पीके सिंह सस्पेंड
  • बड़ी खबर: एनकाउंटर के लिए चर्चित इंस्पेक्टर पीके सिंह सस्पेंड
  • नेहा जायसवाल की अभूतपूर्व सफलता: JPSC परीक्षा में 197वां रैंक, बुंडू और पांच परगना का नाम किया रोशन
  • नेहा जायसवाल की अभूतपूर्व सफलता: JPSC परीक्षा में 197वां रैंक, बुंडू और पांच परगना का नाम किया रोशन
  • एसडीएम ने मध्यान भोजन में बनी खिचड़ी चोखा का लिया स्वाद, दाल के अधिक मूल्य की वसूली पर राशि करवाई वापस
  • एसडीएम ने मध्यान भोजन में बनी खिचड़ी चोखा का लिया स्वाद, दाल के अधिक मूल्य की वसूली पर राशि करवाई वापस
  • भाकपा माले टीम ने किया आईएफसी गोदाम का किया निरीक्षण, राशन वितरण में गड़बड़ी पर डीलरों को लगाई फटकार
  • भाकपा माले टीम ने किया आईएफसी गोदाम का किया निरीक्षण, राशन वितरण में गड़बड़ी पर डीलरों को लगाई फटकार
  • विकसित भारत कौशल विकास में महिलाओं की भूमिका पर बोकारो थर्मल सीएसआर कार्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन
  • विकसित भारत कौशल विकास में महिलाओं की भूमिका पर बोकारो थर्मल सीएसआर कार्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन
  • केंद्रीय टीम ने की मनरेगा समेत केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जांच, कई जगहों पर मिली गड़बड़ी
  • केंद्रीय टीम ने की मनरेगा समेत केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जांच, कई जगहों पर मिली गड़बड़ी
  • ढेंगा गोलीकांड में नया मोड़: हाईकोर्ट ने ट्रायल पर लगाई रोक, सीआईडी जांच पूरी होने तक आदेश जारी नहीं होगा
  • ED की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर 3 दिनों से छापेमारी जारी, 3,000 करोड़ की लोन धोखाधड़ी का है मामला
  • ED की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर 3 दिनों से छापेमारी जारी, 3,000 करोड़ की लोन धोखाधड़ी का है मामला
झारखंड


राज्यपाल की भूमिका को कमजोर करने का प्रयास – लोकतंत्र पर कुठाराघात: प्रतुल शाहदेव

बंगाल, तमिलनाडु ,केरल और पंजाब की तर्ज पर चल रही है झारखंड सरकार
राज्यपाल की भूमिका को कमजोर करने का प्रयास – लोकतंत्र पर कुठाराघात: प्रतुल शाहदेव

न्यूज 11 भारत 

रांची/डेस्क: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों से राज्यपाल के कुलपति ,प्रति कुलपति एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति करने के निर्णय को समाप्त करने का जो निर्णय लिया गया है, वह पूरी तरह असंवैधानिक, दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र के मूलभूत ढांचे पर सीधा प्रहार है. यह स्पष्ट रूप से शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिककरण करने और उच्च शिक्षण संस्थानों को अपनी कठपुतली बनाने का षड्यंत्र है. प्रतुल ने कहा कि हाल के वर्षों में विपक्ष शासित प्रदेशों में यह परिपाटी चल पड़ी है कि राज्यपाल को उच्च शिक्षा और विश्विद्यालय के क्षेत्र में दिए गए अधिकारों में कटौती की जाए.इसके शुरुआत पश्चिम बंगाल में हुई. फिर केरल,तमिलनाडु और पंजाब में भी इसका अनुसरण किया गया.अब झारखंड भी इसी मॉडल पर चल रहा है.
 
प्रतुल शाहदेव ने इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राज्यपाल किसी भी राज्य में संविधान के संरक्षक होते हैं और विश्वविद्यालयों में कुलाधिपति के रूप में उनकी भूमिका संस्थानों की निष्पक्षता, गरिमा और स्वायत्तता सुनिश्चित करती है. संविधान निर्माता ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन में राज्यपाल की भूमिका तय की है जिसे अब हेमंत सरकार हटना चाह रही है.
 
प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को कुचलना चाहती है और योग्यताओं की जगह चाटुकारिता को बढ़ावा देना चाहती है. यह निर्णय न केवल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है, बल्कि इससे झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को बड़ी क्षति पहुंचेगी. प्रतुल शाहदेव ने चेतावनी दी कि इस निर्णय का राज्य की उच्च शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.उन्होंने राज्यपाल महोदय से भी आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर संज्ञान लें  और इसकी समीक्षा करवाएं.

 

 

 

अधिक खबरें
बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन
जुलाई 26, 2025 | 26 Jul 2025 | 10:29 PM

: बीआईटी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में 21 जुलाई से चल रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम) का आज विधिवत रूप से समापन हो गया. कार्यक्रम के सफल समापन के लिए संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने सभी प्रतिभागियों और संचालन समिति की टीम को बधाई दी और भविष्य में इस तरह के प्रोग्राम

पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन निलंबित, सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार बनाये गये नये थाना प्रभारी
जुलाई 26, 2025 | 26 Jul 2025 | 10:14 PM

: पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन निलंबित किये गये हैं.उनकी जगह पर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है. निलंबन की कार्रवाई एसपी रीष्मा रमेशन ने की है. थाना प्रभारी राजवर्धन पर अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उनकी संदिग्ध भूमिका के कारण यह कार्रवाई हुई है.

बड़ी खबर: एनकाउंटर के लिए चर्चित इंस्पेक्टर पीके सिंह सस्पेंड
जुलाई 26, 2025 | 26 Jul 2025 | 10:05 PM

रामगढ़ थाना के प्रभारी और एनकाउंटर के लिए चर्चित इंस्पेक्टर पीके सिंह को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है. रामगढ़ एसपी अजय की अनुशंसा के बाद आईजी थाना प्रभारी पीके सिंह को उनके पद से हटाते हुए सस्पेंड कर दिया.

झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश पतरातू  लेक रिजॉर्ट पहुंचे.
जुलाई 26, 2025 | 26 Jul 2025 | 10:04 PM

झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश तारलोक सिंह चौहान शनिवार को पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचे. मौके पर मौजूद रामगढ़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार, एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, रजिस्ट्रार हर्षित तिवारी, पतरातू अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता

नेहा जायसवाल की अभूतपूर्व सफलता: JPSC परीक्षा में 197वां रैंक, बुंडू और पांच परगना का नाम किया रोशन
जुलाई 26, 2025 | 26 Jul 2025 | 9:57 PM

पुराना बाजार टोली, बुंडू की होनहार बेटी नेहा जायसवाल ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 197वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ बुंडू बल्कि पूरे पांचपरगना क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से नेहा ने यह सिद्ध कर दिया कि सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयास सबसे बड़ा हथियार है.