झारखंडPosted at: अगस्त 15, 2024 आज रांची पहुंचेंगे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, BJP के मंडल अध्यक्षों की बैठक में होंगे शामिल
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: असम के मुख्यमंत्री व बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा आज रांची पहुंचेंगे. हिमंता बिस्वा सरमा विशेष विमान से आज रात 8 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. वह कल (गुरुवार) होने वाली बीजेपी के मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे. भाजपा की ये बैठक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर हो रही है.