Saturday, Jun 7 2025 | Time 04:37 Hrs(IST)
झारखंड


Breaking: DGP के पद से हटाये गए अनुराग गुप्ता, अजय कुमार सिंह होंगे नए डीजीपी

Breaking: DGP के पद से हटाये गए अनुराग गुप्ता, अजय कुमार सिंह होंगे नए डीजीपी

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को पद से हटाया गया है. उनकी जगह अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी होंगे. इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि, अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने झारखंड राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अनुराग गुप्ता को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपे. 

 


 


 


 

 

 

 

 
अधिक खबरें
चंदवा प्रखंड सभागार लातेहार एसडीओ ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ की बैठक
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:14 PM

चंदवा के चकला स्थित हिंडालको चकला कोल माइंस खुलने की प्रक्रिया को तेज करने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक ने विस्थापित ग्रामीणों एवं हिंडालको प्रबंधन के अधिकारियों के साथ सार्थक बैठक की. बैठक में एसडीओ रजक ने ग्रामीणों की बातों की गंभीरता पूर्वक सुना. ग्रामीण की ओर से विकास भगत ने विस्थापन के बाद होने वाली समस्या, भूमि अधिग्रहण, रोजी रोजगार, विस्थापन एवं पुनर्वास नीति, जमीन संबंधी त्रुटियों में सुधार, गैर मजरूआ जमीन पर मालिकाना हक समेत कई बिंदुओं को रखा, जिस पर एसडीओ ने कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों से निर्देशित भी किया.

गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:09 PM

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार की रात लगभग 8 बजे गांडेय के पुराना बाजार स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय रुद्ध महायज्ञ में पहुंचीं.

भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाएं: सीओ
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:58 PM

बकरीद पर्व को लेकर जगन्नाथपुर प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व मे पुलिस निरीक्षक वासुदेव मुंडा जगन्नाथपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, जेटेया प्रभारी बाॅस मुंटु व पुलिस बल के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला. यह फ्लैग मार्च जगन्नाथपुर थाने से रहिमाबाद, मौलानानगर से उरावसाई होते हुए जगन्नाथपुर बाजार पहुची पुन: जगन्नाथपुर मुख्य बाजार से मस्जिद रोड़, शिव मंदिर नायक टोला होते हुए मुख्य चौक पहुंचा.

लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जोरों पर, अधिकारी हैं मौन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:51 PM

घाघरा थाना क्षेत्र के चुन्दरी पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम महुगांव में अवैध पत्थर उत्खनन का मामला प्रकाश में आया है. ना लीज, ना परमिशन अवैध तरीके से पेड़ पौधों को काटकर बेचा गया व लगातार 3 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का कार्य जारी है. जिससे राज्य सरकार को रोजाना लाखों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है.

अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी का चुनाव सम्पन्न, फिरोज खान चौथी बार बने सदर
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 9:42 PM

अंजुमन मुस्लिम नोवामुंडी के चुनाव में फिरोज खान चौथी बार सदर बने. परवेज आलम को हरा कर फिरोज खान को 530 वोट मिला और परवेज़ अलम को 400 वोट मिला, कुतुबुद्दीन खान उर्फ बबलू खान तीसरी बार सेक्रेटरी बने. मो यूसुफ़ को हरा कर, कुतुबुद्दीन खान को भी 530 वोट मिला और मो यूसुफ़ को 400 वोट मिला. मोo सबरुल्लाह अब्दुल अमीन नायब सदर बने , मोo यासीन, मोo शमशाद, नायब सेक्रेटरी बन, तनवीर अख्तर बने केशियर, अब्दुल रकीब बने नायब केशियर.