Tuesday, Jul 15 2025 | Time 03:20 Hrs(IST)
झारखंड


चाईबासा में चलाया गया नक्सल विरोधी अभियान, 06 तीर IED बरामद, बम निरोधक दस्ता की सहायता से किया गया विनिष्ट

चाईबासा में चलाया गया नक्सल विरोधी अभियान, 06 तीर IED बरामद, बम निरोधक दस्ता की सहायता से किया गया विनिष्ट

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: 10 जनवरी (शुक्रवार ) को एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज दिनांक 12.01.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच में जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 06 (छः) तीर I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

 

बता दें कि, प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगीः

 

1. 06 (छः) तीर I.E.D.

 


 

 
अधिक खबरें
गावां में पावरग्रिड चालू करने की मांग को लेकर चल रहा धरना, लिखित आश्वासन मिलने पर हुआ समाप्त
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:33 PM

गदर पावर ग्रिड पर भाकपा माले का पिछले 4 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना सोमवार वरीय अधिकारियों की लिखित आश्वासन मिलने पर समाप्त हो गया. इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता देवघर, सहायक अभियंता तिसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गावां और अंचलाधिकारी गावां धरना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने लिखित आश्वासन

महागामा के ऊर्जानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहली सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा भारी जनसैलाब
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:22 PM

महागामा प्रखंड ऊर्जा नगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहला सावन सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की.

मानपुर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से मीना कुमारी ओझा को सहायिका पद पर चुना गया
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:15 PM

प्रखंड के शिवबाबुडीह पंचायत के मानपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानपुर में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया राजेश ठाकुर,सेविका सुमिता देवी ,एएनएम ममता

सिल्ली प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का हुआ पुनर्गठन, जितेंद्र यादव बने अध्यक्ष
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:09 PM

सिल्ली प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएश की एक बैठक अजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई. बैठक में एसोसिएशन की मजबूती समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड पीडीएस डीलर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया. जिसमें रांची जिला पीडीएस डीलर एसोसिएशन के ग्रामीण

बरतूआ गांव से कांवरियों का दल बाबा धाम के लिए हुए रवाना
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 10:02 PM

सावन के पावन महीना में शिव की कृपा पाने के लिए ग्राम बरतुआ से कांवरिया का जत्था सोमवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुए. इसमें कांवरियों को दल गांव के शिव मंदिर में जाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया. जानकारी देते हुए अजीत कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर पैदल यात्रा के लिए बाबा धाम देवघर में भगवान