Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर की दस्तक! कोहरा, ठंडी हवा और गिरता तापमान बनी मुसीबत

Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर की दस्तक! कोहरा, ठंडी हवा और गिरता तापमान बनी मुसीबत

Image not available

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा हैं. शनिवार की सुबह रांची, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा और कई अन्य जिलों में घने कोहरे ने लोगों की रफ्तार थाम दी. वहीं दोपहर तक बर्फीली हवाओं और शीतलहर ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी. मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड में अभी और तेजी आने वाली हैं. 

तापमान में उतार-चढ़ाव, पर राहत की उम्मीद भी
राजधानी रांची समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं. जहां पहले तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा था, वहीं अब इसके 13–14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना हैं. इससे रात के मुकाबले दिन में हल्की राहत जरूर महसूस होगी.

5 जिलों में पारा 10 डिग्री के करीब
मौसम विभाग के अनुसार कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा. यहां सुबह और देर रात की ठंड अन्य जिलों से ज्यादा महसूस की जा रही हैं. दूसरी ओर जमशेदपुर, देवघर, गोड्डा और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिलेगी. राज्य में बढ़ते कोहरे और शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की हैं. सुबह घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर रहा है, जबकि दोपहर की हवाएं शरीर को काटती हुई गुजर रही हैं. 

गुमला में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड
गुमला इस समय ठंड का केंद्र बना हुआ हैं. पिछले 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम हैं. दूसरी ओर गोड्डा में 31.1 डिग्री के साथ सबसे अधिक दिन का तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 यह भी पढ़े: गृह रक्षा वाहिनी के चार पदाधिकारियों को वसूली के आरोप में किया गया निलंबित