Thursday, Jul 10 2025 | Time 15:46 Hrs(IST)
  • बोल बम के नारों के बीच कांवरियों का पहला जत्था पतरातू से देवघर के लिए हुए रवाना
  • गढ़वा जिले के मझिआंव में दिनदहाड़े गोलीबारी, चंदवा निवासी साकिब को गोली मारकर किया घायल
  • गढ़वा जिले के मझिआंव में दिनदहाड़े गोलीबारी, चंदवा निवासी साकिब को गोली मारकर किया घायल
  • चंदवा में टोरी कोल साइडिंग में फायरिंग, अपराधियों ने हाईवा को किया आग के हवाले
  • पहानों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं: रघुवर दास
  • चुनाव आयोग क्या गलत कर रहा है वह बतायें, बिहार मतदाता सूची विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल
  • चुनाव आयोग क्या गलत कर रहा है वह बतायें, बिहार मतदाता सूची विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल
  • गिरिराज सिंह बोले-राहुल-तेजस्वी बांग्लादेशी रोहिंग्या के लिए लड़ रहे, सीमांचल में 5 लाख आवेदन किसने दिया?
  • केंद्र सरकार की खाद्य आपूर्ति टीम ने बेंगाबाद एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण, गोदाम में गंदगी का अंबार देख खाद आपूर्ति टीम ने एजीएम को जमकर लगाई फटकार
  • दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में तैयारी शुरू, हरमू में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का प्रारूप
  • रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे बैठक की अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


अमेरिका में बिजाना के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

अमेरिका में बिजाना के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो अमेरिका के न्यू जर्सी में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं ग्लोबल कॉनक्लेव 2025 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रवासी भारतीयों की संस्था ’बिजाना’ का दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह कल से आरंभ हो रहा है, जिसमें बिहार-झारखंड की संस्कृति की खुशबू बिखरेगी. समारोह में भारत और विश्व भर से नामी-गिरामी हस्तियां भाग ले रही हैं.

 

सुदेश महतो समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं. समारोह में सुदेश महतो के अलावा विश्व बैंक के ग्लोबल निदेशक सरोज झा, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, आज तक की वरीय संपादक श्वेता सिंह, भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह, संगीत निर्देशक विशाख ज्योति, प्रिंसटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नीरज झा के अलावा कई प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थित रहेंगी. समारोह में अमेरिका के अलावा यूरोप के भी बिहार-झारखंड के प्रवासी भारतीय पहुंच रहे हैं.

 

बिजाना के अध्यक्ष संजीव सिंह झारखंड के ही निवासी हैं. उन्होंने कहा है कि बिजाना द्वारा प्रत्येक वर्ष समारोह आयोजित किया जाता है, लेकिन संस्था के गठन का पचासवां साल होने के कारण होने वाला स्वर्ण जयंती समारोह एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिजाना की स्थापना 1975 में की गई थी और यह बिहार एवं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने, युवा नेतृत्व एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. बिजाना विश्व के साथ भारत के संबंधों एवं छवि को सुधारने की दिशा में भी एक सफल मंच साबित हुआ है.

 


 

 
अधिक खबरें
डॉ. जॉन एफ केनेडी ने गढ़वा जिले के 38वें सिविल सर्जन के रूप में सम्भाली कमान
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 3:30 PM

गढ़वा जिले के 38 वें सिविल सर्जन के रूप में डॉक्टर जॉन एफ केनेडी ने कमान संभाल लिया है, गढ़वा पहुंचते के साथ जिला मुख्यालय के डॉक्टर के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने नए सिविल सर्जन डॉक्टर. जॉन एफ केनेडी का जोरदार स्वागत किया साथ ही गढ़वा जिला सिविल सर्जन ऑफिस के सभागार में स्वागत समारोह में शामिल हुए जहां अपना-अपना परिचय देते

गढ़वा जिले के मझिआंव में दिनदहाड़े गोलीबारी, चंदवा निवासी साकिब को गोली मारकर किया घायल
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 3:20 PM

गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह हाई स्कूल के समीप दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव निवासी 45 वार्षिय साकिब खान को गोली मार कर फरार हो गए जहाँ अफरा तफरी में घायल साकिब को स्थानीय लोगों ने रेफरल हॉस्पिटल मझिआँव में भर्ती कराया. घटना के बाद चौक पर अफरा तफरी का माहौल हो गया

पहानों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं: रघुवर दास
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 2:55 AM

प्राचीन काल से गुरु हमारे जीवन को प्रभावित करते रहे हैं.माता पिता, शिक्षक, धर्मगुरु का हमारे जीवन पर व्यापक प्रभाव होता है.आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रांची में पहानों को सम्मानित किया.

रांची के हिनू पीएचईडी कॉलोनी स्थित पानी टंकी के अंदर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 2:24 AM

राजधानी रांची के हिनू पीएचईडी कॉलोनी में गुरूवार (10 जुलाई ) को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पानी टंकी के अंदर ट्रांसफार्मर में अचानक हो रही बारिश के बीच भीषण आग लग गई.

रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे बैठक की अध्यक्षता
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 10:56 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (10 जुलाई) को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आज दिन के 11 बजे से प्रारंभ होगी. बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल (9 जुलाई) की रात रांची पहुंचे.