Sunday, Jun 15 2025 | Time 02:04 Hrs(IST)
खेल


Team India को लगा एक और झटका, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद रवींद्र जडेजा ने किया संन्यास का ऐलान

Team India को लगा एक और झटका, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद रवींद्र जडेजा ने किया संन्यास का ऐलान

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत के बाद से पूरा देश जश्न में डूब गया है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 11 साल बाद ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इस जश्न के साथ भारतीय फैंस को एक-एक करके तीन झटके लगे है. भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट से संन्यास के बाद अब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रवींद्र जडेजा ने कहा कि कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं. गर्व के साथ दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा. टी20 विश्व कप जीतना एक उपलब्धि थी. सपना सच हुआ, यह मेरे T20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर है. यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद. 

 


 

 
अधिक खबरें
जेएससीए ने एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का जश्न मनाया
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 9:07 PM

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने मंगलवार को एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया. 2025 बैच के हिस्से के रूप में, लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पूर्व संध्या पर धोनी की उल्लेखनीय उपलब्धि की घोषणा की गई, जिसमें क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी गई.

महेंद्र सिंह धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की महान उपलब्धियों को मिला सम्मान
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 3:21 PM

भारत को दो बार विश्व कप का खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा सम्मान दिया है. ICC ने झारखंड के लाल महेन्द्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम में जगह दी है. यह प्रतिष्ठित सम्मान इससे पहले भारत के और 10 क्रिकेटरों को मिल चुका है. महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा 6 अन्य क्रिकेटरों

RCB ने कर्नाटक सरकार का खोला 'कच्चा चिट्ठा', भीड़ जुटाने के लिए सीएम ने किया था पोस्ट?
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 8:06 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के फाइनल के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के निकट मची भगदड़ के लिए ट्रॉफी उठाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कर्नाटक सरकार को ही दोषी ठहरा दिया है. आरसीबी की जब इस भगदड़ में गर्दन फंस गयी तब उसने खुद को बचाने के लिए कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की कलई

देश की सबसे कम उम्र की महिला सांसद बनेंगी दुल्हनियां, क्रिकेटर रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की हुई सगाई
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 3:52 PM

देश के दो महिला सांसदों की शादी इन दिनों चर्चा में है. पश्चिम बंगाल की तृणमूल (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी (BJD) नेता पिनाकी मिश्रा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. और अब देश की सबसे कम उम्र की सपा महिला सांसद प्रिया सरोज ने कोलकाता नाईट राइडर्स के क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सगाई कर ली है.

भगदड़ की नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, फिलहाल गिरफ्तारी पर है रोक
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 2:58 AM

IPL 2025 का फाइनल जीतने के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में जो हादसा हुआ था, उसकी जिम्मेदारी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव और कोषाध्यक्ष ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शनिवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. KSCA के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम