NEWS11 स्पेशलPosted at: अक्तूबर 11, 2021 ऐसे ही बुलंद होती हैं सशक्त नारीः IAS राजेश्वारी बी से जानें उनकी बातें..
किन परिस्थितियों में महिलाएं उठाती है जिम्मेदारी

रांचीः जिस व्यक्ति के हौसले बुलंद होते हैं, उसकी हिम्मत कोई नहीं तोड़ सकता.. ऐसी हीं बुलंद हौसलों वाली सशक्त नारी है. IAS राजेश्वरी बी. इनका जन्म 28 जनवरी 1985 को कर्नाटक के हुबली में हुआ.. राजेश्वरी ने कभी अपनी जिन्दगीं में पिछे मुड़ कर नहीं देखा. उन्होंने कर्नाटक से ही अपनी पढ़ाई की जिसमें उन्होंने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिर्वसीटी से पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक रिलेशंन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की.
इस दौरान वो सिविल सर्विसेस की तैयारी भी करती रहीं और अपने अथक प्रयासों से 2011 बैच की झारखंड कैडर की आईएएस बन गई. जिसके बाद उन्हें सबसे पहले बुन्डू में SDO का पद सौंपा गया...इसके बाद रामगढ़, गढ़वा और दुमका में उन्होंने डीसी का पद संभाला... डीसी के रूप में राजेश्वरी बी के कुशल नेतृत्व में, रामगढ़ खुले में शौच मुक्त झारखंड का पहला जिला बना...अब राजेश्वरी बी झारखंड की पहली महिला मनरेगा आयुक्त हैं... राजेश्वरी के पति सुरज भगत एक बिजनेस मैंन है और उनका एक 7 साल का बेटा भी है... राजेश्वरी एक अधिकारी और एक गृहणी दोनों का जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं....कोरोना के इस कठिन काल में उन्होंने अपने पद की गरिमा बनाए रखी....लोगों की हर संभव मदद की...आज IAS राजेश्वरी बी हर एक नारी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.